वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ 1 कदम दूर

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ 1 कदम दूर

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/29/994ee9f17bef19dac56baccc5f77518c17774413780531212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/29/994ee9f17bef19dac56baccc5f77518c17774413780531212_original.jpg","width":220},"value":null}

वैभव सूर्यवंशी IPL में धूम मचा रहे हैं. हर मुकाबले में वह विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. शुरुआत में उनके इस स्टाइल पर सवाल भी उठे थे, कि क्या वह सिर्फ लप्पा खेलते हैं लेकिन अब वह खुद को साबित कर चुके हैं. दुनिया के दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं. बेहद कम समय में वह कई बड़े रिकॉर्ड बना और तोड़ चुके हैं, अब वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी सेट होने के लिए समय नहीं लेते, वह पहली गेंद से बड़ा प्रहार करने के लिए जाने जाते हैं. वह IPL 2026 में 400 रन बना चुके हैं, जबकि 350 से ज्यादा रन होने छक्के-चौकों से बनाए हैं. जारी सीजन में उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के (358 रन) जड़े हैं, जबकि सिंगल डबल से सिर्फ 42 रन बनाए हैं. अब वह एक छक्का लगाकर कीरोन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ एक 'सिक्स' दूर

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 की 27 पारियों में 1101 रन बनाए हैं, इसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 में वह अभी तक 99 छक्के लगा चुके हैं, वह अपने 100 टी20 छक्कों से एक हिट दूर हैं. वह जल्द ही इस आंकड़े को भी छू लेंगे. अभी टी20 में सबसे जल्दी (गेंदों के आधार पर) 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड हैं, लेकिन उनका ये रिकॉर्ड वैभव तोड़ने के करीब हैं.

यह भी पढ़ें- लाइव मैच में नशा कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में रिकॉर्ड; वायरल वीडियो से मचा बवाल

पोलार्ड ने टी20 में 843 गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था, जो गेंदों के आधार पर सबसे तेज है. वैभव 511 गेंदों में 99 छक्के लगा चुके हैं, यानी उनके पास अभी 300 से अधिक गेंदें हैं और सिर्फ एक छक्का लगाना है. ये रिकॉर्ड टूटना तय है, अब देखना होगा कि पोलार्ड का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड किस मैच में टूटता है. राजस्थान का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 1 मई को है.

यह भी पढ़ें- PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून

वैभव सूर्यवंशी का IPL रिकॉर्ड

आईपीएल की बात करें तो वैभव का ये दूसरा आईपीएल सीजन है. वह कुल 16 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 652 रन बनाए हैं. वह 2 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. पिछले साल उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था, जो आईपीएल इतिहास में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे कम गेंदों में शतक है. IPL 2026 में उन्होंने 36 गेंदों में शतक जड़ा था. आईपीएल में वह 61 छक्के और 52 चौके लगा चुके हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने