आसमान फाउंडेशन द्वारा महात्मा फुले जयंती पर अंध विद्यालय, मूकबधिर विद्यालय व बालगृहों में अग्निशमन यंत्रों का वितरण

आसमान फाउंडेशन द्वारा महात्मा फुले जयंती पर अंध विद्यालय, मूकबधिर विद्यालय व बालगृहों में अग्निशमन यंत्रों का वितरण


 

आसमान फाउंडेशन, नागपुर की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर वर्धा स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज अंध विद्यालय, शारदा मूकबधिर विद्यालय, उष:काल बालिका गृह तथा श्रीछाया बालक गृह में बच्चों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्रों का वितरण किया गया।


इस अवसर पर शारदा कला व सांस्कृतिक मंडल, वर्धा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावपूर्ण बन गया।


आसमान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रवि गि-हे ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिव्यांगों के लिए कार्यरत आवासीय संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों की अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि उनका फाउंडेशन ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है।


कार्यक्रम में शारदा कला व सांस्कृतिक मंडल की अध्यक्ष डॉ. उषाताई फाले, शाखा प्रमुख आशिष खोडे, प्रकाश नरवरे, अर्चना बालमवार, सुवर्णा बारोकर और पंकज रंगारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कु. लोखंडे ने किया।


इस अवसर पर आसमान फाउंडेशन के वर्धा शाखा प्रमुख श्याम चंद्रा, दिनेश टेकाडे, नंदकिशोर राजुरकर, नरेश जागोजी तथा आसमान महिला क्रेडिट सोसायटी की अध्यक्ष मेघा गि-हे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज अंध विद्यालय, मूकबधिर विद्यालय, उष:काल बालिका गृह और श्रीछाया बालक गृह के विद्यार्थी व शिक्षक बड़ी संख्या में उ

पस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने