दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानें भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानें भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/27/5b46de8f6355d24d9a23f295b5f3f8e01782573501880143_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/27/5b46de8f6355d24d9a23f295b5f3f8e01782573501880143_original.jpg","width":220},"value":null}

आयरलैंड ने पहले टी20 में टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका दिया. खूंखार बल्लेबाजों से लैस भारतीय टीम को आयरलैंड ने पहले टी20 में चारों खाने चित्त कर दिया. बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 में आयरलैंड ने टीम इंडिया को 183 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रनों पर ढेर हो गई. भारत के खिलाफ आयरलैंड की यह पहली जीत रही. यहां जानें दूसरे टी20 में टीम इंडिया कितने बदलाव के साथ उतर सकती है. 

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है आयरलैंड की टीम 

भारत के खिलाफ इस सीरीज में आयरलैंड के छह मुख्य खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं. आयरिश टीम कई नए चेहरों के साथ पहले टी20 में उतरी. युवा खिलाड़ियों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया. भारत के राजस्थान से आयरलैंड गए तेज गेंदबाज जय मूंदरा ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए. अब आयरलैंड की टीम दूसरे टी20 में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. 

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार! टीम इंडिया में एक बदलाव संभव

दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू मुश्किल लग रहा है. एक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना नहीं चाहेंगे. गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 

दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा

दूसरे टी20 में आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़ और जय मूंदरा

यह भी पढ़ें- 

4 हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली पहली जीत, नीदरलैंड को 37 रन से हराकर बचाई लाज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने