भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल, देखें विराट और रोहित कब-कब खेलेंगे?

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल, देखें विराट और रोहित कब-कब खेलेंगे?

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/02/2bed301df6ad3fddf2547f6fe72c20371780409770700975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/02/2bed301df6ad3fddf2547f6fe72c20371780409770700975_original.jpg","width":220},"value":null}

अफगानिस्तान टीम का भारत दौरा बहुत जल्द शुरू होने वाला है. यहां दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. साल 2018 के बाद पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई टेस्ट मैच होने वाला है. वहीं इससे पहले दोनों देशों के बीच कभी भी एकदिवसीय शृंखला नहीं खेली गई है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज ऐतिहासिक होने वाली है. वनडे सीरीज में विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे. हालांकि रोहित शर्मा का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है. इस दौरे पर पहले टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी. यहां जान लीजिए कि कब, कौन सा मैच खेला जाएगा?

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच केवल एक टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मुकबला 6 जून से शुरू होगा, जो न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. यह इतिहास में पहली बार होगा जब न्यू चंडीगढ़ के मैदान में कोई इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला जाएगा. बता दें कि उनका पहला टेस्ट मैच 2018 में खेला गया था, उस मौके पर टीम इंडिया ने पारी और 262 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी.

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज

वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा. 13 जून को पहला वनडे मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 19 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

  • टेस्ट मैच - भारत बनाम अफगानिस्तान - 6-10 जून (न्यू चंडीगढ़)
  • पहला ODI - भारत बनाम अफगानिस्तान - 13 जून (धर्मशाला)
  • दूसरा ODI - भारत बनाम अफगानिस्तान - 17 जून (लखनऊ)
  • तीसरा ODI - भारत बनाम अफगानिस्तान - 19 जून (चेन्नई)

भारत का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

भारत का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें:

BCCI ने इस दिग्गज को बनाया टीम इंडिया का नया स्पिन कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले किया एलान

कैसे ताबड़तोड़ बैटिंग कर लेते हैं वैभव सूर्यवंशी? अब सब पता चल जाएगा, IIM की स्टडी से मिलेगा जवाब

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने