आयरलैंड दौरे पर नहीं होना चाहिए वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू, संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

आयरलैंड दौरे पर नहीं होना चाहिए वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू, संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/03/b55210284780fa0c1c1f733b2056275717804489335261212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/03/b55210284780fa0c1c1f733b2056275717804489335261212_original.jpg","width":220},"value":null}

वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 शानदार रहा, वह 776 रन के साथ ऑरेंज कैप जीतने वाले IPL इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बने. उन्होंने एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के (72) लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया, MVP के साथ उन्होंने और भी कई अवार्ड्स जीते. अब उनको लेकर चर्चाएं होने लगी हैं, फैंस उन्हें जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट में देखना चाहते हैं और मांग कर रहे हैं कि आयरलैंड दौरे पर उन्हें शामिल करना चाहिए. हालांकि पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना इस पर कुछ अलग है, उनके अनुसार सीनियर टीम में प्रमोट करने को लेकर BCCI को सावधानी बरतनी चाहिए.

संजय मांजरेकर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से प्रभावित हैं, लेकिन उनका मानना है कि 15 वर्षीय खिलाड़ी को सीधे आयरलैंड जैसी कंडीशन पर खिलाना सही नहीं है. उन्होंने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा, 'टी20 फॉर्मेट में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बाद वैभव निश्चित रूप से लाइन में अगले खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर उन्हें टीम इंडिया में लाना है तो मैं उन्हें पहले IPL जैसी भारतीय पिचों पर खेलते हुए देखना चाहूंगा. सीधे दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड या आयरलैंड जैसी पिचों पर उन्हें खिलाना मेरे अनुसार सही नहीं होगा.'

यह भी पढ़ें- IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा

शुभमन गिल या वैभव सूर्यवंशी में किसे आगे रखा जाए? मांजरेकर के अनुसार चयनकर्ताओं के लिए ये एक मुश्किल फैसला होगा. इसलिए इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा देना चाहिए. टी20 फॉर्मेट में बहुत जल्दी सबकुछ बदल जाता है. इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'चीजें कुछ ही समय में बदल जाती है, अभिषेक शर्मा की आज कोई बात नहीं कर रहा.'

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान टेस्ट के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम इंडिया, लेकिन शुभमन गिल गायब! जानें ताजा अपडेट

वैभव की काबिलियत से मांजरेकर बहुत प्रभावित हैं और उन्हें लगता है की वह वनडे में भी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. उनके अनुसार वह ODI में शुरूआती 10 ओवरों में वही कमाल कर सकते हैं जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने किया था. मांजरेकर ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी अगर टी20 सनसेशन बनकर रहना चाहते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन उनके पास हर फॉर्मेट का खिलाड़ी बनने की क्षमता है.'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने