रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड जो सालों-साल नहीं टूटेगा, इस मामले में कोई आसपास भी नहीं

रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड जो सालों-साल नहीं टूटेगा, इस मामले में कोई आसपास भी नहीं

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/03/3d36ea9a7f7bcab25110e4129be709441783098250799975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/03/3d36ea9a7f7bcab25110e4129be709441783098250799975_original.jpg","width":220},"value":null}

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ली थी. महान खिलाड़ियों की खासियत रही है कि वे क्रिकेट के खेल पर गहरी छाप छोड़ गए हैं. रोहित शर्मा के नाम भी एक ऐसा कीर्तिमान है, जो आने वाले कई सालों तक उन्हीं के नाम रह सकता है.

यहां बात हो रही है ओवरऑल टी20 करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की. रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी तो हैं ही, वहीं ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी रोहित ही हैं. वो अब तक 568 छक्के जड़ चुके हैं.

रोहित शर्मा का अटूट रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा अकेले ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने 500 छक्के लगाए हैं. भारतीयों में कोई बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद विराट कोहली, रोहित से 108 छक्के पीछे हैं. विराट ने अपने ओवरऑल टी20 करियर में 460 सिक्स लगाए हैं.

429 सिक्स लगा चुके पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे और संजू सैमसन चौथे पायदान पर हैं. उनके अलावा कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज टी20 में 400 छक्कों का आंकड़ा भी नहीं छू सका है.

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के (टी20 में)

  • 568 छक्के - रोहित शर्मा
  • 460 छक्के - विराट कोहली
  • 429 छक्के - सूर्यकुमार यादव
  • 420 छक्के - संजू सैमसन

रोहित शर्मा ने अब तक अपने टी20 करियर में 472 मैच खेलकर 12531 रन बनाए हैं. टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में रोहित दूसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम अभी 14218 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा

IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने