भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच से पूर्व जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दे डाला है. बटलर का कहना है कि 15 वर्षीय वैभव बहुत निडर खिलाड़ी है और वह पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश कर सकता है. पहले टी20 मैच में वैभव खेलेंगे या नहीं, इसपर संशय बना हुआ है लेकिन 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड के खेमे में चिंता पैदा करने का काम किया है.
जोस बटलर ने अपनी टीम के गेंदबाजों को आगाह करते हुए कहा, "वैभव सूर्यवंशी बहुत निडर बल्लेबाज है. मैंने अपने गेंदबाजों से साफ कह दिया है कि वैभव अगर खेलता है तो पहली ही गेंद पर सिक्स लगाने की कोशिश कर सकता है." बटलर ने कहा कि वैभव को पहली गेंद पर छक्का मारने का रिकॉर्ड बनाना अच्छा लगता है.
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड टूर पर भी मौके का इंतजार करते रह गए थे. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना था कि वैभव बेशक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने को तैयार हैं, लेकिन सही समय आने पर ही उन्हें मौका दिया जाएगा. अय्यर ने भी अपने मौजूदा ओपनिंग बल्लेबाजों के साथ आगे बढ़ने की बात पर बल दिया.
#VaibhavSooryavanshi 🤝 FEARLESSNESS
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 1, 2026
High praise from #JosButtler for India's young batting sensation 💥#ENGvIND 👉 1st T20I | WED, 1st JULY, 𝟗 𝐏𝐌 on JioHotstar pic.twitter.com/NPdNz4ooTP
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल इंग्लैंड टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे. इसी साल अंडर -19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने इंग्लैंड के विरुद्ध 80 गेंद में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. यह यूथ वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.
इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
यह भी पढ़ें:
क्रिकेट के मैदान पर रविचंद्रन अश्विन की होगी धमाकेदार वापसी, इस टीम ने बनाया कप्तान