Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी को हूडी से छिपाना पड़ा मुंह! वायरल वीडियो के पीछे की कहानी अब आई सामने

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी को हूडी से छिपाना पड़ा मुंह! वायरल वीडियो के पीछे की कहानी अब आई सामने

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/01/00b94ec1816a5b4bf1330a0c8637e41f1782879989109130_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/01/00b94ec1816a5b4bf1330a0c8637e41f1782879989109130_original.jpg","width":220},"value":null}

वैभव सूर्यवंशी के मौजूदा समय में चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है. वैभव जहां जाते हैं उनके चाहने वाले कैमरा लेकर पीछे-पीछे आ जाते हैं. फिलहाल, वैभव इंग्लैंड में मौजूद हैं, जहां भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जब फैंस ने उनका नाम लिया तो वैभव ने अपने चेहरे को छुपा लिया.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG T20: मैंने तो कहीं नहीं सुना कि वैभव सूर्यवंशी छाया हुआ है... श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा

वैभव सूर्यवंशी ने हूडी से छिपाया मुंह

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर बड़े से बड़े गेंदबाज़ो के छक्के छुड़ा देते हैं. हालांकि असल जिंदगी में वे बड़े शांत स्वभाव के हैं. सोशल मीडिया पर वैभव का जो वीडियो वायरल हो रहा है संभवत: वो इंग्लैंड का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने भारतीय टीम की ट्रेनिंग किट पहनी हुई है और वे मैदान के चक्कर लगा रहे हैं.

वैभव को देखते ही फैंस उनका नाम लेकर जोर से हूटिंग करने लगते हैं. जब वैभव फैंस के करीब से गुजरते हैं तो वे शर्मा जाते हैं और हूडी से अपने चहरे को छिपा लेते हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? 

हर भारतीय क्रिकेट फैंस वैभव को टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खेलते हुए देखना चाहता है. इंग्लैंड मुकाबले से पहले की प्रेस वर्ता में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कह दिया है कि वैभव को अभी और इंतजार करना होगा. श्रेयस का मानना है कि भारतीय टीम में टॉप-ऑर्डर में अभीषेक शर्मा,संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ हैं, जो कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी को वंडर किंग के नाम से भी जाना जाता है

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तेज बल्लेबाज़ी से उनके सभी फैंस का दिल जीता है. मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने वे कारनामा कर दिखाया है जिसको करने में कई बल्लेबाज़ों का करियर निकल जाता है. आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन, ऑरेंज कैप और फिर ट्राई सीरीज में 11 गेंदो में लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी बनाना, कोई आम बात नहीं है. क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी को वंडर किंग भी कहा जाने लगा है.

यह भी पढ़ें- AUS-W Vs WI-W Semi-Final 1 2026: 36 गेंद में तूफानी 61 रन, इस बल्लेबाज के दम पर महिला टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने