पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/02/22/879666dcdaad705e8fef39f6525b006617717714941771364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/02/22/879666dcdaad705e8fef39f6525b006617717714941771364_original.jpg","width":220},"value":null}

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा यह मुकाबला बतौर कप्तान उनका 150वां इंटरनेशनल मैच है. इसके साथ ही बाबर पाकिस्तान के लिए 150 या उससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. बाबर आजम से पहले पाकिस्तान के लिए सिर्फ इमरान खान और मिस्बाह-उल-हक ही 150 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी कर चुके थे. इमरान खान ने 187 मैचों में पाकिस्तान की कमान संभाली थी, जबकि मिस्बाह-उल-हक ने 151 मैचों में टीम का नेतृत्व किया था. अब बाबर भी इस खास सूची का हिस्सा बन गए हैं.

सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती

पाकिस्तान की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने उसे 90 रन से हराकर बढ़त बना ली थी. ऐसे में सीरीज बराबर करने के लिए पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

दूसरे कार्यकाल की शुरुआत नहीं रही अच्छी

शान मसूद के कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम ने एक बार फिर पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कमान संभाली है. हालांकि उनका दूसरा कार्यकाल जीत के साथ शुरू नहीं हुआ, क्योंकि पहले टेस्ट में टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब दूसरे टेस्ट में बाबर के पास टीम को जीत दिलाकर शानदार वापसी करने का मौका है.

दो रिकॉर्ड पर भी नजर

बाबर आजम बतौर कप्तान अपने 150वें इंटरनेशनल मैच को यादगार बनाना चाहेंगे. अगर वह इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलते हैं और पाकिस्तान को जीत दिलाने में सफल रहते हैं, तो वह न सिर्फ अपनी कप्तानी के इस खास मुकाम को यादगार बनाएंगे, बल्कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड की सूची में भी आगे बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दुनिया का एकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक

बाबर की कप्तानी में PAK की जीत

पाकिस्तान ने बाबर आजम की कप्तानी में कुल 84 मुकाबले जीते हैं. बाबर को साल 2019 में पहली बार कप्तानी की कमान मिली. उन्होंने तीन फॉर्मैट में कप्तानी की जिसमें 85 टी20 इंटरनेशनल, 443 वनडे इंटरनेशनल और 22 टेस्ट मैच शामिल है. 

यह भी पढ़ें- वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने