जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का हुआ शुभारंभ
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने कहा कि कृषि सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी, नवीन कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराया जाएगा तथा विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश में व्यावहारिक कृषि अनुभव मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगा। साथ ही विद्यार्थियों को किसानों के साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों के लिए विभिन्न कृषि आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शित मॉडलों के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि की नवीनतम विधियों के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई। अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कृषि मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रावे समन्वयक डॉ. शिवाजी लिमजे, प्राध्यापक- डॉ. नितिन तुर्रे, डॉ. मनोज कुमार चंद्राकर, डॉ. द्विवेदी प्रसाद, डॉ. डिकेश्वर निषाद, डॉ. पूजा साहू, डॉ. महेंद्र कुमार देशमुख, डॉ. संतोष, डॉ. शिशिर प्रकाश शर्मा, ग्राम ढोडिया के सरपंच श्री ढिल्लूराम साहू, पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
क्रमांक 153 -----------------
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक समानता, बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा बाल विवाह की रोकथाम, पीसीपीएनडीटी एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा बालिकाओं के प्रति सम्मान, समानता और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस में जन-जागरूकता प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता-रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत श्रीमती किरण विनोद बारले, श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, श्रीमती बीरम बाई मण्डावी, समाज सेवी श्रीमती मधुलिका रामटेके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. अशोक बसोड, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी एवं कार्यालय अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 154 -----------------
सेवा की कहानी
ग्राम देवकट्टा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड निर्माण से श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा
- धूप और वर्षा से बचाव के साथ पदयात्रियों की यात्रा हो रही अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवकट्टा में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से 27 लाख 24 हजार रूपए की लागत से पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कराया गया है। पक्का शेड निर्माण होने से पदयात्रियों को धूप, वर्षा एवं अन्य प्रतिकूल मौसम से बचाव की सुविधा मिलेगी। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है। पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कार्य होने से नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को विश्राम करने तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत पाने में सहूलियत हो रही है। पक्का शेड निर्माण कार्य से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनसुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में भी यह कार्य महत्वपूर्ण है।
क्रमांक 155 ----------------
सेवा की कहानी
डीएमएफ मद से ग्राम ढारा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड के निर्माण से श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा
- 31 लाख 32 हजार रूपए की लागत से निर्मित पक्का शेड से पदयात्रियों को धूप एवं वर्षा से मिल रही राहत
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कराया गया है। जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से 31 लाख 32 हजार रूपए की लागत से पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड निर्माण से पदयात्रियों को धूप, वर्षा एवं अन्य प्रतिकूल मौसम से बचाव की सुविधा मिल रही है तथा श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो रही है। पक्का शेड निर्माण कार्य से धार्मिक मार्गों पर जनसुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिला है। साथ ही पक्का शेड निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कराया गया है।
क्रमांक 156 -----------------
सेवा की कहानी
- बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से श्रीमती दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार
- आवास निर्माण के मिली 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना अंतर्गत आवासविहीन बुनकरों तथा कच्चे एवं छोटे मकानों में रहने वाले बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे बुनकर परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ अपने कार्य के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भोथली निवासी श्रीमती दीपिका साहू महिला शक्ति बुनकर भोथली समूह की सदस्य है। उन्हें बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने प्राप्त सहायता राशि से अपने घर का निर्माण कराया और अपने पक्के मकान का सपना साकार किया।
श्रीमती दीपिका साहू ने बताया कि बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। पक्का एवं सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को बेहतर सुविधा मिली है। इसके साथ ही बुनकरी कार्य से जुड़कर अपनी आजीविका को आगे बढ़ा रही हैं। पक्का घर बन जाने से बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ पारंपरिक बुनकरी व्यवसाय को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। श्रीमती दीपिका साहू ने बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना के तहत आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 157 -----------------
सेवा की कहानी
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार
- पक्के एवं सुरक्षित आवास मिलने से परिवार में आई खुशहाली
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवनयापन के लिए अपना घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। नगर पंचायत डोंगरगांव के सेवता पारा वार्ड क्रमांक 6 निवासी श्री रामकिशुन श्रीवास का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। कच्चे मकान में रहने के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत सहायता मिलने से उनका यह सपना साकार हुआ और उन्होंने अपने लिए पक्का मकान बनाया।
हितग्राही श्री रामकिशुन श्रीवास ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से मिली सहायता से अब उनका परिवार पक्के एवं सुरक्षित आवास में रह रहा है। शासन द्वारा योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की सहायता मिली है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे हितग्राही के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हितग्राही श्री रामकिशुन श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 158 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/