भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मान लिया है--भाकपा

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मान लिया है--भाकपा


          वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया गठबंधन के राहुल गांधी को शायद प्रधानमंत्री मान लिया है क्योंकि अभी तक सत्ताधारी दल के जन विरोधी कार्यो के खिलाफ सड़कों के ऊपर जाकर आंदोलन किया जाता था इसी परिपेक्ष में वोट चोरी को लेकर इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में 1 नवंबर को महा रैली का आयोजन किया था परंतु इसी समय भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया गठबंधन रैली के खिलाफ रोहतक में भाजपा ने पदयात्रा का आयोजन किया इसका मतलब यह हुआ कि राहुल गांधी सत्ता में है और उनके जन् विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर आकर विरोध कर रही है।
          अतः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश बोर्ड सहित डीडी वासनिक राजेंद्र जायसवाल डॉ बी सी ओके किरण प्रकाश राहुल कुमार यीशु प्रकाश गेंदलाल भलावी धनीराम बंडेवार शिवराज बैस आदि ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी दिया है कि यह सब नाटक बाजी छोड़कर वोट चोरी के आरोपी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा फौरन दिलाए तभी स्वस्थ प्रजातांत्रिक व्यवस्था देश में चलती रहेगी अन्यथा आघोषित तानाशाही चलते रहेगी।
          प्रेषक
कामरेड डीडी वासनिक जिला प्रवक्ता भारती कम्युनिस्ट पार्टी सिवनी एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश
 दिनांक 2 नवंबर 2026

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने