नागपुर में एकता फाउंडेशन का भव्य मेळावा संपन्न

नागपुर में एकता फाउंडेशन का भव्य मेळावा संपन्न

 



आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को नागपुर शहर के सिविल लाइन्स स्थित शासकीय रवी भवन सभागार में *एकता फाउंडेशन* इस सामाजिक संगठन का भव्य मेळावा उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


इस मेळावे में मुख्य रूप से एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जय संजय रामटेके, कोर कमेटी सदस्य डॉ. मनीषा ठाकरे, राष्ट्रीय सचिव श्री वसीम खान, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार रामटेके तथा नागपुर जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नरेश मोहाडीकर मान्यवर उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अवसर पर नागपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय समाजसेवी व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए *“सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार”* प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से समाजकार्य क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिली।


इसी मेळावे में नागपुर जिले की संगठनात्मक मजबूती और समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने के दृष्टिकोण से निम्न नियुक्तियां की गईं—


1. श्री नरेश मोहाडीकर – नागपुर जिला अध्यक्ष, एकता फाउंडेशन

2. श्री पांडुरंग हिवराळे – सूक्ष्म व लघु उद्योग विभाग, नागपुर जिला अध्यक्ष

3. मनीष सोमकुवर – झोपड़पट्टी विभाग, नागपुर जिला अध्यक्ष

4. मिर्जा जावेद बेग – अल्पसंख्यक मुस्लिम विभाग, नागपुर जिला अध्यक्ष

5. अज्जु खान – मानवाधिकार विभाग, नागपुर जिला अध्यक्ष

6. राजा खान – मानवाधिकार विभाग, नागपुर शहर अध्यक्ष

7. संदीप मेंढे – स्वास्थ्य-चिकित्सा विभाग, नागपुर जिला अध्यक्ष

8. बृजपाल सिंह सहानी – ट्रांसपोर्ट विभाग, नागपुर जिला अध्यक्ष

9. सुचिता भोयर – महिला विभाग, नागपुर शहर अध्यक्ष

10. वैशाली इंगळे – युवती विभाग, नागपुर शहर अध्यक्ष


कार्यक्रम में इन 10 पदाधिकारियों की विशेष नियुक्ति की गई। उपस्थित मान्यवरों ने इन नियुक्तियों का स्वागत किया और विश्वास जताया कि इससे जिले में सामाजिक कार्य को नई दिशा और शक्ति मिलेगी।


एकता फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के गरीब, वंचित, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला और आम नागरिकों के लिए न्याय, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष करना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।


इस भव्य मेळावे में एकता फाउंडेशन के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव श्री अश्विन पखिर्डे सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के मान्यवर— अक्षित ठाकुर, शशिकांत वंजारी, करण सिंह आकाली, मनीष रामटेके, दर्शना खोबरागड़े, दर्शना देशभ्रतार, जयश्री वंजारी, कुमुता फुलझेले, धाराजी— बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उनके उत्साहपूर्ण सहयोग से कार्य

क्रम को विशेष सफलता मिली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने