मध्य नागपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया बाबासाहेब को नमन, वसीम खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम!
नागपुर। नागपुर शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में, मध्य नागपुर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से, प्रभाग क्र. 8 (भानखेडा क्षेत्र) में भारत रत्न परम पूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पहार अर्पण कर विनम्र अभिवादन किया गया।
यह कार्यक्रम शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में और वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रा. दिनेश बानाबाकोडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संगठन सचिव अब्दुल नियाज़ नाजू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर मध्य नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रा. गोपाल पट्टम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेविका फरहिन कौसर, भागरती चौहान, किताबुन्निसा, गामा कांबडे, नितिन मूविया, करण केसरी, लक्ष्मण कुरिल, गोलू कुरिल, और अब्दुल एजाज़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
