पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी

पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/31/6d74b464e36144fbb11a70667e23e0db1793448173670143_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/31/6d74b464e36144fbb11a70667e23e0db1793448173670143_original.jpg","width":220},"value":null}

भारत में वनडे और टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली वेस्टइंडीज टीम ने बांग्लादेश में भी कमाल कर दिया. ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट से बाजी मारी. बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज अब 1-0 से आगे हो गया है. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में शानदार शुरुआत रही. ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए 20.5 ओवर में 112 रनों की साझेदारी. कैंपबेल 55 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए. 

इसके बाद किंग और केवम हॉज ने वेस्टइंडीज को कोई और झटका नहीं लगने दिया और जीत दिला दी. ब्रैंडन किंग 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं हॉज ने 27 गेंदों 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए. 

पहले टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रनों पर ढेर हो गई. 79/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए मेजबान टीम ने अपने बाकी 4 विकेट 63 रन जोड़कर गंवाए. जाकिर अली 22 रन बनाकर जोमेल वार्रिकान का शिकार बने. हसन महमूद भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. तैजुल इस्लाम 16 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, नईम हसन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया. नईम 91 गेंदों का सामना करने के बाद 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए. शोरिफुल इस्लाम 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान रोस्टन चेज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15.2 ओवर में सिर्फ 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं, जोमेल वार्रिकान ने 63 रन देकर 4 विकेट निकाले. चेज और वार्रिकान ने मिलकर दूसरी पारी में बांग्लादेश के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. 

वार्रिकान ने पहली पारी में भी 5 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट झटके, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. वहीं एक विकेट शमार जोसेफ ने चटकाया. इससे पहले पहली पारी में बांग्लादेश ने 272 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी.

यह भी पढ़ें- 

कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने