BCC के तत्वाधान में अंडर-19 टूर्नामेंट का भव्य आगाज, युवाओं को मिला मंच
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर बढ़ाया उत्साह, जिले में बढ़ा क्रिकेट का रोमांच
आराफ की तूफानी पारी से SEONI YELLOW की 66 रन से शानदार जीत
28 गेंदों में 57 रन, टीम ने बनाया 205 का बड़ा स्कोर; लखनादौन 139 पर सिमटी
अमोल की घातक गेंदबाजी, मंडला की 7 विकेट से एकतरफा जीत
3 विकेट लेकर बालाघाट को 54 पर समेटा, 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल
कल 1 अप्रैल मैच लखनादौन vs मंडला
सिवनी vs बालाघाट के मध्य होगा
सिवनी दिनांक 31 मार्च 2026। BCC (बैनगंगा क्रिकेट क्लब) के तत्वाधान में आयोजित प्रथम अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट अब जिले में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। लगातार रोमांचक मुकाबलों और उभरती प्रतिभाओं के दम पर यह प्रतियोगिता क्रिकेट प्रेमियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है।
आज खेले गए मुकाबलों में SEONI YELLOW एवं मंडला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि दोनों मैचों में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से भविष्य की बड़ी संभावनाओं के संकेत दिए।
सुबह खेले गए पहले मैच में मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन समिति के संरक्षक राजा भाई, अखिलेश खेडीकर, लीडर बैटरी मुकेश चंदेल, पवन नामदेव, अध्यक्ष अजय मिश्रा, सचिव अब्दुल काबिज़, संयोजक कलाम खान, सहसचिव रिजवान खान, स्पीड क्रिकेट अकैडमी के संचालक मनीष चौरसिया एवं वरिष्ठ खिलाड़ी शीत तिवारी संदीप कुमार उइके उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।
पहले मुकाबले में SEONI YELLOW ने लखनादौन को 66 रनों से हराया, जिसमें आराफ कुरेशी (57 रन) की विस्फोटक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
पहले मुकाबले में SEONI YELLOW ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनादौन को 66 रनों से पराजित किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/7 रन बनाए, जिसमें आराफ कुरेशी (57 रन) की आक्रामक पारी निर्णायक रही। जवाब में लखनादौन की टीम 139/8 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में अक्षय मिश्रा एवं देव तोमर ने 2-2 विकेट लिए।
👉 प्लेयर ऑफ द मैच: आराफ कुरेशी
दूसरे मुकाबले में मंडला ने बालाघाट को 7 विकेट से पराजित किया। इस मैच में अमोल की सधी हुई गेंदबाजी (3 विकेट) ने विरोधी टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया।
दूसरे मुकाबले में मंडला ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बालाघाट को 7 विकेट से हराया। बालाघाट की टीम मात्र 54 रन पर सिमट गई। मंडला की ओर से अमोल ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद मंडला ने 59/3 रन (7.1 ओवर) बनाकर आसान जीत दर्ज की।
👉 प्लेयर of the मैच: अमोल
दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शोएब राजा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद, सज्जू भाई (सरपंच), वरिष्ठ खिलाड़ी आसिम खान एवं मिशन क्रिकेट अकैडमी के संचालक शुभम तिवारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जिले की प्रतिभाओं को नई दिशा और मंच मिलता है।
रोमांच और संभावनाओं का संकेत
एक ओर जहां आराफ कुरेशी की बल्लेबाजी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं
दूसरी ओर अमोल की गेंदबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया।
यही संतुलन इस टूर्नामेंट को खास बना रहा है — हर मैच में एक नया स्टार उभर रहा है।
इस सफल आयोजन के लिए BCC (बैनगंगा क्रिकेट क्लब) एवं आयोजन समिति बधाई की पात्र है। जिस तरह से युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा रहा है, वह जिले के क्रिकेट भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
आज के दोनों मैचों में निर्णायक की भूमिका में अंपायर सद्दाम खान अमित सिसोदिया बंटी बिसेन शुभम बघेल ने जिम्मेदारी निभाई
लाइव स्कोर और लाइव टेलीकास्ट गौतम डिजिटल के माध्यम से किया गया
कल मैच लखनादौन vs मंडला
सिवनी vs बालाघाट के मध्य होगा आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने सभी क्रिकेट खेल प्रेमियों से पॉलिटेक्निक ग्राउंड पहुंचने की अपील की है।
👉 अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले मुकाबलों में कौन-सा खिलाड़ी अगला सितारा बनकर उभरता है और कौन-सी टीम खिताब की मजबूत दावेदार बनती है।
संक्षिप्त स्कोर
मैच 1:
SEONI YELLOW – 205/7 (20 ओवर)
लखनादौन – 139/8 (20 ओवर)
👉 परिणाम: SEONI YELLOW 66 रन से विजयी
मैच 2:
बालाघाट – 54/10 (10.1 ओवर)
मंडला – 59/3 (7.1 ओवर)
👉 परिणाम: मंडला 7 विकेट से विजयी
जारीकर्ता:
(अब्दुल काबिज़ सचिव आयोजन समिति)
BCC (बैनगंगा क्रिकेट क्लब)
प्रथम अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट, सिवनी
