महात्मा फुले शिक्षण संस्था, रेशीमबाग, नागपुर में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके पुतले पर संस्था के अध्यक्ष प्रा. अरुण पवार ने पुष्पहार अर्पित कर उपस्थित लोगों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले और ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले के पुतलों पर मा. श्री गंगाधरराव नाकाडे तथा संस्था की आजीवन सदस्या सौ. सुलेखा पवार ने पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया।
इस अवसर पर कार्याध्यक्ष प्रकाश देवते, उपाध्यक्ष गुलाब चिचाटे, सरचिटणीस रविंद्र अंबाडकर, सहचिटणीस रमेश राऊत, कोषाध्यक्ष प्रा. मुकेश घोळसे, समिति संयोजक राजेंद्र पाटील, सहसंयोजक प्रा. डॉ. अभिजीत पोतले, देवेंद्र काटे, संचालिका शोभा लेकुरवाले, उज्वला पाटील, सिंधु कांडलकर, मंगला ठाकरे, रंजना कडुकर, प्रदीप दहिकर, देविदास नंदरधने, शंकरराव चौधरी, नामदेवराव घोळसे, गंगाधरराव कडुकर, अरुण ढाकूलकर, देवराव प्रधान सहित बड़ी संख्या में फुले-आंबेडकर अनुयायी, समाज के बांधव और महिलाएं उपस्थि
त थीं।
