नागपुर, दिनांक 28 अप्रैल 2026
प्रभाग क्रमांक 8 के नगरसेवक वसीम खान द्वारा नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त को एक महत्वपूर्ण निवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें हंसापुरी स्थित श्री संत गुलाबबाबा उर्दू प्राइमरी हाईस्कूल की जर्जर एवं खतरनाक स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।
नगरसेवक वसीम खान ने बताया कि यह स्कूल भवन पिछले कई वर्षों से अत्यंत खराब हालत में है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस पुराने भवन को तत्काल तोड़कर उसी स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया स्कूल भवन निर्माण करने की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल है, जहां के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से युक्त नया विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
नगरसेवक वसीम खान ने महानगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द नए स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके..आयुक्त विपिन ईटनकर ने संत गुलाब बाबा में जल्द विज़िट करने कि बात कही !!
