नागपुर | सहयोग कल्याणकारी बहुउद्देशीय संस्था
नागपुर: सहयोग कल्याणकारी बहुउद्देशीय संस्था द्वारा संचालित बुद्धिस्ट मंगल परिणय ग्रुप की ओर से नागपुर शहर में पहली बार समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक विशेष वधू-वर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने समस्त समाज बंधुओं, अभिभावकों और युवक-युवतियों से विनम्र अपील की है कि वे इस परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर योग्य जीवनसाथी के चयन का यह सुअवसर प्राप्त करें।
📅 कार्यक्रम की महत्वपूर्ण रूपरेखा
दिनांक
13 सितंबर 2026 (रविवार)
समय
दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान (Venue)
अर्पण हॉल, प्रथम तल, विदर्भ हिंदी मोर भवन, झांसी रानी चौक, सीताबर्डी, नागपुर
सक्रिय आयोजन समिति
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य प्रमोद सोमकुंवर, नरेश गायकवाड़, उमाकांत सोमकुंवर, पूर्णिमा सोमकुंवर, सुषमा सोमकुंवर एवं दिनेश घरडे लगातार परिश्रम कर रहे हैं।
