जीत के बाद हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार को लेकर ये क्या बोल गए देवदत्त पडिक्कल, कहा- 'दोनों गेंदबाजी करते हैं तो...'

जीत के बाद हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार को लेकर ये क्या बोल गए देवदत्त पडिक्कल, कहा- 'दोनों गेंदबाजी करते हैं तो...'

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/28/dc194bef68509d0c6a4263b78c4fc1031777339324100130_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/28/dc194bef68509d0c6a4263b78c4fc1031777339324100130_original.jpg","width":220},"value":null}

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी के लिए तारीफ की. पड्डिकल ने कहा कि पहले छह ओवरों में उन्होंने जो दबाव बनाया, उससे मैच का मिजाज तय हो गया.

हेजलवुड के 12 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि भुवी ने 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी ने डीसी को 75 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद आरसीबी ने 81 गेंदें शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जोड़ी ने पावर-प्ले में तीन-तीन विकेट लेकर यह सुनिश्चित किया कि डीसी शुरुआती झटकों से कभी उबर ही न पाए.

मैच खत्म होने के बाद पडिक्कल ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने उन पहले छह ओवरों में गेंदबाजी की, उसे देखना बहुत शानदार था. ये दोनों नई गेंद के साथ बहुत अच्छे हैं. जब दोनों छोर से ऐसी गेंदबाजी हो रही हो, तो मुझे लगता है कि बल्लेबाजी करने वाली टीम पर बहुत ज्यादा दबाव होता है. आज यह साफतौर पर देखने को मिला."

यह भी पढ़ें- 128 साल बाद ओलंपिक्स में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मैच? ICC चेयरमैन जय शाह का ऐतिहासिक ऐलान

जब पड्डिकल पूछा गया कि जब ये दोनों गेंदबाजी कर रहे थे, तब स्लिप में फील्डिंग करने का उनका अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने कहा, "मुझे हर गेंद पर कैच आने की उम्मीद थी और टी20 मैच में आप आमतौर पर ऐसी बात नहीं कहते. लेकिन जिस तरह से ये दोनों गेंदबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए हर गेंद एक मौका होती है."

अपनी स्लिप कैचिंग के बारे में बात करते हुए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि इसका बहुत कुछ लेना-देना मैदान पर बिताए गए समय से है. मुझे लगता है कि जब मैंने अपने करियर की शुरुआत में स्लिप में फील्डिंग करना शुरू किया था, तब मैं इसमें बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे आप इसका ज्यादा अभ्यास करते हैं. मुझे लगता है कि आप इसमें बेहतर होते जाते हैं. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप गेंद को कितनी जल्दी पकड़ पाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि आपके हाथ नरम रहें."

पडिक्कल ने चेज को जल्दी खत्म करने की अहमियत पर भी जोर दिया, जहां उन्होंने 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 9,000 रन का आंकड़ा पार किया. उन्होंने कहा, "बेशक, मुझे लगता है कि जब बोर्ड पर इतना बड़ा स्कोर हो, तो यह जरूरी है कि हम इसे जितनी जल्दी हो सके खत्म करने की कोशिश करें. जब बेथ (जैकब बेथेल) ने जिस तरह से शुरुआत की, उसके बाद यह काफी आसान हो गया."

यह भी पढ़ें- आज DC और PBKS के बीच पहला मैच, जानें दिल्ली-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने