यशस्वी जायसवाल IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के साइलेंट हीरो बने हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी को इतना फेम मिल रहा है कि जायसवाल के बढ़िया प्रदर्शन को उतनी तारीफ नहीं मिल रही है, जितनी मिलनी चाहिए. उन्होंने अब तक 9 पारियों में 306 रन बना लिए हैं और टूर्नामेंट में राजस्थान टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 51 रन की पारी खेल उन्होंने इतिहास रच दिया है.
यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
IPL के इतिहास में यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 20वीं बार पचास से अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 बार किसी पारी में 50 से अधिक रन बनाए थे. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जोस बटलर और संजू सैमसन हैं. जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 25 बार किसी पारी में 50 से अधिक रन बनाए. जबकि संजू सैमसन ने भी 25 बार ही ऐसा किया था.
IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 25 बार - जोस बटलर (82 पारी)
- 25 बार - संजू सैमसन (144 पारी)
- 20 बार - यशस्वी जायसवाल (75 पारी)
- 19 बार - अजिंक्य रहाणे (93 पारी)
- ]16 बार - शेन वॉटसन (76 पारी)
यशस्वी जायसवाल अपने आईपीएल करियर में 2500 रन पूरे करने के करीब हैं. उन्होंने अब तक अपने 76 मैचों के IPL करियर में 2,472 रन बना लिए हैं. अगले मैच में 28 रन बनाते ही वो ना केवल अपने आईपीएल करियर में बल्कि राजस्थान रॉयल्स के लिए भी 2500 रन पूरे कर लेंगे. उन्होंने अपने करियर में 2 शतक और 18 फिफ्टी भी लगाई हैं.
यह भी पढ़ें:
ऑरेंज कैप की दौड़ में तगड़ी उठा-पटक, फिर सबसे आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली काफी पीछे