आज DC और RCB के बीच भिड़ंत, जानें दिल्ली-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज DC और RCB के बीच भिड़ंत, जानें दिल्ली-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/27/239a78f105b1d4398c05f768e04de6cd1777282636140143_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/27/239a78f105b1d4398c05f768e04de6cd1777282636140143_original.jpg","width":220},"value":null}

आज आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच है. दोनों टीमें दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस सीजन दूसरी बार दोनों टीमें भिड़ेंगी. इससे पहले दोनों टीमों का मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था, जहां दिल्ली ने बाजी मारी थी. ऐसे में अब आरसीबी बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी दूसरे नंबर पर है. रजत पाटीदार की टीम अब तक सात मैचों में पांच मुकाबले जीती है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. दिल्ली की टीम अब तक सात मैचों में सिर्फ तीन मुकाबले ही जीती है. दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन डिफेंड नहीं कर सकी थी. वो पिछला मैच हारी थी. वहीं आरसीबी पिछले मैच में जीती थी. 

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां रनों की बरसात होती है. पंजाब और दिल्ली के बीच मैच में यहां 500 से ज्यादा रन बने थे. पंजाब ने 265 रनों का ऐतिहासिक रन चेज किया था. एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी है. दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, लेकिन जीत की उम्मीद ज्यादा आरसीबी की है. शाम का मैच है. ऐसे में टॉस काफी अहम रहने वाला है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर- आकिब नबी डार/विपरज निगम/आशुतोष शर्मा

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार सलाम और जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

यह भी पढ़ें- 

आज RCB के खिलाफ लुंगी एनगिडी खेलेंगे या नहीं? कैच लेने के दौरान लगी थी भयंकर चोट; जानें ताजा अपडेट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने