एशियन गेम्स चयन के लिए ट्रायल देने पहुंची विनेश फोगाट, 53 kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की मिली इजाजत

एशियन गेम्स चयन के लिए ट्रायल देने पहुंची विनेश फोगाट, 53 kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की मिली इजाजत

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/30/0f030d0eb10d9bfcb790116d7eabe93c17801150670961212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/30/0f030d0eb10d9bfcb790116d7eabe93c17801150670961212_original.jpg","width":220},"value":null}

विनेश फोगाट शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के चयन के लिए ट्रायल्स देने पहुंची. आज सुबह जब विनेश का वजन किया गया तब उन्हें बताया गया कि उन्हें सिर्फ 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की अनुमति दी जाएगी. इस पर महिला पहलवान ने विरोध जताया और आरोप लगाया कि महासंघ उनके साथ भेदभाव कर रहा है. विवाद बढ़ने के बाद WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53kg वर्ग के ट्रायल में भी भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया.

विनेश फोगाट ट्रायल्स में 53kg वर्ग में मुकाबला करेंगी. हालांकि उन्होंने अपने पिछले कुछ इवेंट्स में 50kg वर्ग में हिस्सा लिया था, इसमें पेरिस ओलंपिक 2024 भी शामिल है. एशियन गेम्स 2026 में महिला पहलवानों के चयन के ट्रायल्स के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है.

WFI प्रेजिडेंट संजय सिंह ने PTI से बातचीत में कहा, "विनेश के आरोप लगाने के बाद हमने अधिकारियों को उनका वजन मापने की अनुमति दी. हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते. विनेश फोगाट ने नहीं बताया था कि वो किस वर्ग में मुकाबला करना चाहती है, फिर भी हमने उसे शामिल कर लिया." विनेश फोगाट का वजन 53.9 था, उन्हें 53kg वर्ग की केटेगरी में शामिल कर लिया गया है.

विनेश फोगाट ने क्या कहा

अब इस केटेगरी में विनेश का सामना अनुभवी पहलवान अंतिम पंघाल और उभरती हुई प्रतिभा मीनाक्षी गोयत से हो सकता है. ट्रायल की तैयारी के बीच विनेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अभी कम से कम दो सालों तक प्रतिस्पर्धी कुश्ती जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां कम से कम दो साल के लिए हूं.’

महासंघ का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में लगातार 50kg वर्ग में खेलने और भार वर्ग परिवर्तन की औपचारिक सूचना न देने के कारण विनेश पर केवल उसी श्रेणी में विचार किया जाएगा. इसको लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को निर्देश दिया था कि विनेश को एक 'प्रतिष्ठित खिलाड़ी' के रूप में मान्यता देते हुए एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी जाए.

विनेश फोगाट अपने करियर में 53kg सहित कई भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर चुकी हैं. वह इसी वर्ग में ट्रायल देना चाहती थीं. ट्रायल में जीतने वाले खिलाड़ियों को इस साल आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने