क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/26/796b32e85a7fafd1231529d1907c6a1e1785083980636975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/26/796b32e85a7fafd1231529d1907c6a1e1785083980636975_original.jpg","width":220},"value":null}

संजू सैमसन भारत की टी20 टीम से गायब हैं, उन्हें जिम्बाब्वे टूर पर मौका नहीं मिला था. यूके टूर पर सैमसन 4 पारियों में केवल 33 रन बना पाए थे और इस खराब प्रदर्शन के बाद उनका जिम्बाब्वे टूर से ड्रॉप होना बड़े सवाल खड़ा कर रहा था. अब भारत के एक अन्य ओपनिंग बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप हो रहे हैं.

कुछ सप्ताह पहले जिन आलोचनाओं में सैमसन घिरे हुए थे, अब आलोचकों ने अभिषेक शर्मा को घेर लिया है. अभिषेक जिम्बाब्वे सीरीज के 3 मैचों में सिर्फ 11 रन बना पाए. पूरी सीरीज में एक भी मौका नहीं आया जब उन्होंने एक पारी में 10 या उससे अधिक रन बनाए हों.

2026 के आंकड़ों में कौन आगे?

साल 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 औसत के मामले में सैमसन बेहतर हैं. उन्होंने इस साल 14 पारियों में 30.77 के औसत से 400 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. उनके ये तीनों अर्धशतक टी20 वर्ल्ड कप में आए थे.

दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने इस साल 23 पारियों में बैटिंग करते हुए 514 रन बनाए हैं और उनका औसत सिर्फ 23.36 का रहा है. अभिषेक ने 2026 में पांच अर्धशतक भी लगाए हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में बहुत ज्यादा निरंतरता की कमी देखने को मिली है. भारत के यह ओपनिंग बल्लेबाज टी20 में इसी साल 6 बार 'जीरो' पर आउट हो चुका है.

आखिरी 10 पारियों में कौन बेहतर?

आखिरी 10 पारियों की तुलना करें तो अभिषेक शर्मा ने 191 रन बनाए हैं और इस दौरान सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. पिछली 10 टी20 पारियों में अभिषेक का औसत महज 19.1 का रहा है और उनका सर्वोच्च स्कोर 59 रन रहा.

संजू सैमसन के पिछले 10 पारियों के आंकड़े पर नजर डालें तो उन्होंने तीन अर्धशतक समेत 360 रन बनाए हैं. पिछली 10 पारियों में सैमसन का औसत 40 का रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में आई लगातार तीन अर्धशतकीय पारियों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी 7 पारियों में वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं.

यह भी पढ़ें:

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने