राजस्थान रॉयल्स टीम के नए मालिक, इस परिवार के पास 75% हिस्सेदारी; जानें कितनी है कुल कीमत

राजस्थान रॉयल्स टीम के नए मालिक, इस परिवार के पास 75% हिस्सेदारी; जानें कितनी है कुल कीमत

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/6af9551c1b1a839ab78436aad8d0022217778002569841364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/6af9551c1b1a839ab78436aad8d0022217778002569841364_original.jpg","width":220},"value":null}

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई. अब फ्रेंचाइजी को नए मालिक मिल गए हैं. स्टील के राजा कहे जाने वाले मित्तल परिवार ने राजस्थान रॉयल्स का 75% हिस्सा अपने नाम कर लिया है. इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला ने करीब 18 फीसद का हिस्सा अपने नाम किया है. 

लक्ष्मी एन मित्तल और आदित्य मित्तल व अदार पूनावाला ने टीम में करीब 93 फीसद की हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है. वहीं बाकी का बचा हुआ 7% का शेयर मौजूदा मालिक मनोज बदाले समेत बाकी लोगों के पास रहेगा. इस डील को लेकर समझौता हो चुका है. फ्रेंचाइजी के पुराने मालिक मनोज बदाले टीम से जुड़े रहेंगे. वह टीम के लिए अतीत और भविष्य की कड़ी का काम करेंगे.

कितने में हुआ सौदा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा करीब 1.65 बिलियन डॉलर (करीब 15600 करोड़ रुपये) में हुआ है. यह डील सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली राजस्थान रॉयल्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें दक्षिण अफ्रीका में होने वाली एसए20 लीग की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग की बारबडोस रॉयल्स की टीमें भी शामिल होंगे. सीधे शब्दों में कहें तो इन दो टीमों का मालिकाना हक भी नए मालिकों के पास चला जाएगा. 

सौदे को मंजूरी मिलना बाकी 

जहां तक पता चला है कि फिलहाल इस डील को BCCI, कंपीटिशन काउंसिल ऑफ इंडिया (CCI), आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बाकी नियामक संस्थाओं की मंजूरी मिलना बाकी है. बताया गया कि यह डील वित्तीय वर्ष 2026 के तीसरे क्वार्टर में पूरी हो जाएगी. 

इससे पहले कैंसिल हो चुकी है डील 

बता दें कि इससे पहले सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिका स्थित कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऑफर दिया था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मुद्दों के कारण यह उचित जांच प्रक्रिया में खरा नहीं उतर पाया. इस तरह पिछली डील कैंसिल हुई और नई डील के साथ फ्रेंचाइजी को नए मालिक मिल गए हैं.

 

यह भी पढे़ं: आज के पहले मैच में SRH और KKR की भिड़ंत, जानें हैदराबाद-कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने