राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-2 मैच शुरू भी नहीं हो पाया था, उससे पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. क्या लाइव मैच में फिक्सिंग हुई? दरअसल मामला 2 बार टॉस होने का है, कोई इसे बहुत बड़ा ब्लंडर कह रहा है, तो किसी ने इसे मैच फिक्सिंग कहा. दोबारा जब टॉस हुआ तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
क्या है मामला?
शुभमन गिल ने सिक्का उछाला और रियान पराग ने हेडस का कॉल किया. सिक्का नीचे गिरा तो टेल्स आया, कायदे से GT टॉस जीत चुकी थी, लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि रियान पराग की आवाज धीमी थी, इसलिए वो उनका कॉल सुन नहीं पाए. इस कारण दोबारा टॉस करवाया गया.
शुभमन गिल ने दोबारा सिक्का उछाला, रियान पराग ने एक बार फिर हेड्स कॉल किया. इस बार हेड्स आया और पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. जब टॉस प्रेजेंटर रवि शास्त्री ने शुभमन गिल से सवाल पूछे तो गुजरात के कप्तान के चेहरे पर निराश साफ झलक रही थी. उनका चेहरा बयां कर रहा था कि टॉस उन्होंने जीता था. गिल ने कहा कि वे टॉस जीते होते तो पहले बल्लेबाजी करने का ही निर्णय लेते.
🚨 TOUGH LUCK FOR GT 🚨
— Faruk (@uf2151593) May 29, 2026
Shubman Gill won the toss initially, but a miscommunication led to a re-toss. RR won the official toss, and Riyan Parag opted to bat first. 💔🏏🪙#RRvsGT pic.twitter.com/Rlgbjrl1T8
Biggest fixing league IPL.. Sulemaklu Kan mundhey ne mosa madtare. GT Vs RR - toss called by Parag as head. It was clearly tail. GT won the toss. But again inna 1 sala toss haki RR na toss win madsavre. Ipl is biggest disgrace to cricket.#IPL #RRVsGT #Qualifier2 #Cricket
— Moviebuff777 (@Moviebuff719685) May 29, 2026
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
गुजरात की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
यह भी पढ़ें:
अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? ऋषभ पंत की जगह लेने के 3 सबसे बड़े दावेदार
ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ी LSG की कप्तानी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?