IPL ऑक्शन में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम तो कितने में बिकेंगे? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

IPL ऑक्शन में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम तो कितने में बिकेंगे? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/29/a1c7ebfe56d69b6fa24a32f47e8437e817800202937611212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/29/a1c7ebfe56d69b6fa24a32f47e8437e817800202937611212_original.jpg","width":220},"value":null}

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में छाए हुए हैं, उन्होंने एलिमिनेटर में 29 गेंदों में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इसमें उन्होंने 12 छक्के लगाते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. राजस्थान रॉयल्स ने जब उन्हें पिछले साल ऑक्शन में खरीदा था, तब सिर्फ उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स थी जो 13 साल के खिलाड़ी को खरीदना चाहती थी. लेकिन अब इस युवा खिलाड़ी का नाम ऑक्शन में आया तो हर टीम उन्हें अपने दल में शामिल करना चाहेगी. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा अगर पर्स 200 करोड़ रुपये का हो तो वैभव को 50 करोड़ रुपये भी मिल सकते हैं.

आकाश चोपड़ा ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी को अपने साथ बनाए रखने के लिए राजस्थान रॉयल्स जो हो सकेगा वो करेगी. कोई चांस नहीं है उनका ऑक्शन में आने का, लेकिन अगर मान लो वो आ जाता है तो? वो IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं और इसको लेकर मेरे मन में कोई शक नहीं है."

कितने में बिक सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "27 करोड़ रुपये में ऋषभ पंत बिके थे, ये 30 करोड़ में जाएगा. 30 तो उनके लिए टीमें साइड में रखकर बैठेगी, कोई साहसी टीम होगी जो उनके लिए 33 करोड़ रुपये भी खर्च कर देगी, लेकिन वो आया तो ऑक्शन के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे. पर्स पता नहीं कितने का होगा, अगर 200 का हुआ तो उन्हें वैभव सूर्यवंशी को 50 करोड़ रुपये भी मिल सकते हैं."

यह भी पढ़ें- जितने रन वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों से बनाए, उससे भी कम है रोहित-पंत समेत 10 दिग्गजों के टोटल रन

आकाश चोपड़ा ने कुल 5 अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में बात की, उन्होंने साकिब हुसैन को लेकर कहा, " अगर मेगा ऑक्शन हुआ और उनका नाम आता है तो उन्हें 8-9 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. क्योंकि ये खिलाड़ी तगड़ा है." प्रियांश आर्या की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो 9-10 करोड़ रुपये में बिक सकते हैं.

यह भी पढ़ें- No-1 बने वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर; देखें ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

प्रभसिमरन सिंह को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा, "लगातार 2 सीजनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, तेज गति से रन बनाते हैं और उन्हें भी 10-11 करोड़ रुपये या इससे अधिक भी मिल सकते हैं. आयुष म्हात्रे को लेकर उन्होंने अनुमान लगाया कि 8-9 करोड़ रुपये उन्हें मिलने चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने