हार्दिक पांड्या MI से आएंगे LSG, बनेंगे लखनऊ के नए कप्तान? IPL 2027 में होगा बड़ा खेला!

हार्दिक पांड्या MI से आएंगे LSG, बनेंगे लखनऊ के नए कप्तान? IPL 2027 में होगा बड़ा खेला!

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/29/f3bf97882b357c5976a3eb3468ce5f3817800652863601364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/29/f3bf97882b357c5976a3eb3468ce5f3817800652863601364_original.jpg","width":220},"value":null}

Hardik Pandya as LSG Captain: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी से हटने का फैसला किया. शुक्रवार (29 मई) को फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि पंत ने टीम से उन्हें कप्तानी की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की और टीम ने उनकी मांग को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया. अब सवाल यह उठ रहा है कि पंत की जगह किसे टीम की कमान सौंपी जाएगी? लखनऊ का कप्तान बनने वालों में हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल हो सकता है. 

बिल्कुल सही सुना आपने, 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक अगले सीजन यानी 2027 के आईपीएल में लखनऊ की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं. लेकिन सवाल यह है कि हार्दिक कैसे लखनऊ के कप्तान बन सकते हैं?

हार्दिक के कप्तानी छोड़ने की चर्चा तेज 

हार्दिक मुंबई की कप्तानी छोड़ देंगे, इस बारे में चर्चा तेज है. न्यूज एजेंसी PTI ने आईपीएल के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि हार्दिक ने मुंबई के प्लेऑफ से बाहर होते ही मैनेजमेंट को कप्तानी छोड़ने को लेकर जानकारी दे दी थी. रिपोर्ट में बताया गया कि हार्दिक ने यह फैसला सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद के चलते लिया. 

ट्रेड के जरिए बन सकते हैं लखनऊ का हिस्सा 

अगर हार्दिक मुंबई की कप्तानी छोड़ते हैं, तो संभावना है कि वह टीम का साथ भी छोड़ दें. इस स्थिति में हार्दिक ट्रेड के जरिए लखनऊ का हिस्सा बन सकते हैं और उन्हें टीम की कमान सौंपी जा सकती है. हालांकि यह अभी सिर्फ कयास है, इस बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत फ्लॉप हुए बतौर कप्तान 

हार्दिक पांड्या: गुजरात टाइटंस से ट्रेड करने के बाद मुंबई ने हार्दिक को 2024 में कप्तान बनाया था. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने एक बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है. 

ऋषभ पंत: लखनऊ ने ऋषभ पंत को 2025 से कप्तान बनाया था. पंत की कप्तानी में दोनों ही सीजन लखनऊ प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी.

 

यह भी पढ़ें: लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने