RCB vs GT Final: बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन

RCB vs GT Final: बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/30/af947d7ff0ab847715e1881fed9873871780151141115975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/30/af947d7ff0ab847715e1881fed9873871780151141115975_original.jpg","width":220},"value":null}

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस, इन्हीं 2 टीमों के बीच IPL 2026 का फाइनल मैच (RCB vs GT Final) खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बेंगलुरू टीम ने पूरे सीजन में दबदबा बनाए रखा, जबकि गुजरात ने दूसरे हाफ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था.

बेंगलुरू और गुजरात, दोनों एक-एक बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा चुकी हैं. 31 मई को इनमें से कोई एक टीम अपना दूसरा खिताब जीतकर नया इतिहास लिखेगी. मगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच क्या कहती है, आखिर यहां की पिच किस टीम के कॉम्बिनेशन को ज्यादा सूट करेगी और कौन फाइनल में बाजी मार सकता है. आंकड़ों के आधार पर यहां जानिए.

किसका साथ देगी पिच?

सबसे पहले बता दें कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होमग्राउंड है. होम कंडीशंस के आधार पर जाहिर है GT टीम को एडवांटेज रहेगा. आईपीएल 2026 में गुजरात ने इस मैदान पर 7 मैच खेले और पांच जीत दर्ज की हैं. दूसरी ओर RCB का इस मैदान पर रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है. बेंगलुरू ने यहां 8 मैचों में चार जीत दर्ज की और उसे चार बार हार मिली.

हेड टू हेड आंकड़ों में RCB आगे

अहमदाबाद के मैदान पर बेंगलुरू और गुजरात के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो RCB का पलड़ा भारी है. यानी बेंगलुरू की टीम कई बार गुजरात को उसी के घर पर आकर धूल चटा चुकी है. अहमदाबाद में अब तक RCB ने पांच बार गुजरात को हराया है, जबकि 4 बार उसे हार मिली है.

गुजरात की कमजोर कड़ी

पूरे सीजन में यह गौर करने वाली बात रही है कि गुजरात की बल्लेबाजी अधिकांश शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर निर्भर रही है. क्वालीफायर 1 में ये दोनों नहीं चल पाए थे, नतीजा यह निकला कि RCB सीधे फाइनल में पहुंच गई. गिल और सुदर्शन के अलावा गुजरात के अन्य बल्लेबाज बहुत बढ़िया फॉर्म में नहीं हैं, जबकि दोनों का गेंदबाजी अटैक लगभग बराबरी पर है.

इसलिए अगर भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की लीडरशिप वाला RCB का गेंदबाजी अटैक गिल और सुदर्शन का विकेट जल्दी चटका देता है, तो बेंगलुरू की आधी मुश्किल वहीं खत्म हो जाएगी. बताते चलें कि गिल और सुदर्शन इस सीजन मिलकर 1432 रन बना चुके हैं, इसलिए उनका विकेट फाइनल में बेंगलुरू के लिए बेहद अहम होगा.

यह भी पढ़ें:

2008 से 2025 तक 8 टीमों ने जीता IPL खिताब, किस साल कौन बना चैंपियन? देखें पूरी लिस्ट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Popular Items