राजस्थान ने शान से जीता एलिमिनेटर, वैभव सूर्यवंशी के 'तूफान' में उड़ी हैदराबाद; SRH का खेल खत्म

राजस्थान ने शान से जीता एलिमिनेटर, वैभव सूर्यवंशी के 'तूफान' में उड़ी हैदराबाद; SRH का खेल खत्म

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/27/80ffbb086247723a14a7c7b445f3043e1779902364128975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/27/80ffbb086247723a14a7c7b445f3043e1779902364128975_original.jpg","width":220},"value":null}

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया है. वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे हैदराबाद टीम टिक ही नहीं पाई. इस जीत के दम पर राजस्थान ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा. सनराइजर्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है. 

मुल्लांपुर के मैदान में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए थे. यह प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. इसके जवाब में एसआरएच की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन बना पाई. हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन, तीनों इन-फॉर्म बल्लेबाज फ्लॉप रहे.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि 8 ओवर में ही राजस्थान की टीम 125 रन बना चुकी थी. वैभव ने 29 गेंद में 97 रनों की पारी खेली. वैभव के पास मौका था कि वो क्रिस गेल का सबसे तेज शतक (30 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ें, लेकिन अपनी पारी की 29वीं गेंद पर आउट हो गए. मगर उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा. वैभव आईपीएल 2026 में अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं. क्रिस गेल ने 2012 सीजन में 59 सिक्स लगाए थे.

क्वालीफायर 2 में राजस्थान, SRH हुई बाहर

एलिमिनेटर मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है. दूसरे क्वालीफायर में उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा. टाइटंस, जो पहले क्वालीफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स से हार गई थी. यह मैच भी एलिमिनेटर की तरह मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जाएगा. क्वालीफायर 2 का विजेता फाइनल में RCB से भिड़ेगा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेटर हारते ही आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है.

यह भी पढ़ें:

Watch: अभिषेक-ईशान हुए आउट, बुरी तरह उतरा काव्या मारन का चेहरा, रिएक्शन हुआ वायरल

12 छक्के, 5 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में बाउंड्री से मारे 92 रन; लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने