वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; देखें IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; देखें IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/01/eb04f41dac0b2da350c4a29917fff1f41780310132096143_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/01/eb04f41dac0b2da350c4a29917fff1f41780310132096143_original.jpg","width":220},"value":null}

एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीतने में सफल रही. 18 साल बाद पहली ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी अब दूसरी बार चैंपियन बन गई है. इस सीजन आरसीबी ने शुरुआत से ही बेबाक क्रिकेट खेली. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अब इस सीजन की बेस्ट टीम को लेकर चर्चा जोरों पर है. यहां हम आपको आईपीएल 2026 की टीम ऑफ टूर्नामेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर समेत कुल 12 खिलाड़ी शामिल हैं. 

आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंंट यानी बेस्ट टीम में हमने विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर चुना है. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन ऑरेंज कैप होल्डर रहे. वैभव ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए. वहीं विराट कोहली ने 675 रन बनाए. 

तीन नंबर पर हमने ईशान किशन और चार नंबर पर हमने हेनरिक क्लासेन को रखा है. ईशान ने इस सीजन 602 और क्लासेन ने 624 रन बनाए हैं. हमने इस टीम की कमान रजत पाटीदार को सौंपी है. पाटीदार ने आईपीएल 2026 में 501 रन बनाए. ऑलराउंडर के तौर पर हमने क्रुणाल पांड्या और जेसन होल्डर को चुना है. क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल 2026 में 224 रन और 14 विकेट चटकाए. वहीं जेसन होल्डर ने 17 विकेट लिए और जरूरत पड़ने पर तूफानी बैटिंग भी की. 

इस टीम के मुख्य स्पिनर राशिद खान हैं. राशिद ने इस सीजन 21 विकेट लिए. वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर रहे. तेज गेंदबाजी विभाग में हमने भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर को रखा है. रबाडा पर्पल कैप होल्डर हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा 29 विकेट लिए. भुवी के नाम 28 विकेट रहे, जबकि आर्चर ने 25 विकेट चटकाए. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हमने श्रेयस अय्यर को रखा है. अय्यर ने आईपीएल 2026 में 498 रन बनाए. हमने एक बल्लेबाज को इम्पैक्ट प्लेयर रखा है, क्योंकि हमारी टीम में गेंदबाजी के कुल छह विकल्प मौजूद हैं, और सभी रेगुलर गेंदबाज हैं, जो पूरे चार ओवर गेंदबाजी करते हैं. 

आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर 

इम्पैक्ट प्लेयर- श्रेयस अय्यर 

यह भी पढ़ें-

छोटा पैकेट बड़ा धमाका, IPL 2026 में इन 7 गुमनाम खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन; लूटी महफिल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने