ICC ने इस देश पर लगाया बैन, अचानक फैसला लेकर चौंकाया; जानें क्या है पूरा मामला

ICC ने इस देश पर लगाया बैन, अचानक फैसला लेकर चौंकाया; जानें क्या है पूरा मामला

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/01/acf1876b55f71c20b923a856539c7ec91780316556820975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/01/acf1876b55f71c20b923a856539c7ec91780316556820975_original.jpg","width":220},"value":null}

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आरोप हैं कि कनाडा क्रिकेट अपने सदस्य होने के दायित्वों का उल्लंघन कर रहा था. यह फैसला 31 मई को अहमदाबाद में हुई आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में लिया गया.

आईसीसी ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि कनाडाई बोर्ड को निलंबित कर दिया गया है. हालांकि इसका खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और खिलाड़ी पहले की तरह ICC टूर्नामेंट्स में भाग ले सकेंगे. यह फैसला प्रशासनिक स्तर पर लिया गया है, इसलिए खिलाड़ियों पर वित्तीय रूप से इसका प्रभाव ना पड़े उसके लिए एक नियंत्रित व्यवस्था के माध्यम से धनराशि पर्रापट करेंगे.

कनाडा क्रिकेट बोर्ड की बहाली के लिए आईसीसी ने उसके सामने कुछ शर्तें रखी हैं, जिनका उद्देश्य प्रशासनिक कमियों को दूर करना होगा. इस दिशा में काम हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी के लिए आईसीसी एक समिति का गठन करेगी.

कई अन्य मुद्दों पर चर्चा

अहमदाबाद में हुई बोर्ड मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. अक्सर टेस्ट मैचों में कम रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया जाता है. इस पर दोनों टीमों की सहमति होने पर गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश को भी आईसीसी ने मंजूरी दी है. आने वाले टेस्ट मैचों में कम रोशनी होने पर गुलाबी गेंद का इस्तेमाल होते देखा जा सकता है. इसके अलावा मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक वैश्विक क्वालीफायर टूर्नामेंट करवाने के विषय पर भी चर्चा हुई.

फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर चिंता

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के विस्तार पर भी चिंता प्रकट की है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच सामंजस्य का आकलन करने के लिए आईसीसी एक समिति काग ठन करेगी.

यह भी पढ़ें:

ऑक्शन में 1.10 करोड़ में बिके थे वैभव सूर्यवंशी, फिर कैसे मिले 3.10 करोड़? जानें कैसे कमाई में हुआ इजाफा

वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; देखें IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने