अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', दुनिया में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', दुनिया में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/26/f018981a7fe8a0e2d44f86dc12c1bc391782487685604975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/26/f018981a7fe8a0e2d44f86dc12c1bc391782487685604975_original.jpg","width":220},"value":null}

अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने 19 गेंद में पचास रन पूरे किए. अभिषेक दुनिया में ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंद में अर्धशतक पूरा किया है. पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक 50 रन बनाकर आउट हो गए. यह उनके टी20 करियर का 11वां अर्धशतक है.

अभिषेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बने हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंद में अर्धशतक लगाया है. अभिषेक शर्मा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 4 बार भी ऐसा नहीं कर पाया है. यानी आयरलैंड के खिलाफ 19 गेंद में पचासा ठोक अभिषेक ने अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है. किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है.

अभिषेक ने कब-कब लगाई 20 से कम गेंद में फिफ्टी

  • 14 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
  • 17 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)
  • 18 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
  • 19 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम आयरलैंड)
  • 20 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)

अभिषेक शर्मा के अलावा युवराज सिंह, शिवम दुबे, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 20 या उससे कम गेंद में टी20 फिफ्टी लगा चुके हैं. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड पिछले 19 साल से युवराज सिंह के नाम है. युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के विरुद्ध 12 गेंद में पचासा जड़ दिया था.

यह भी पढ़ें:

Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण

Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस 'भारतीय' क्रिकेटर की कहानी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने