छोटा पैकेट बड़ा धमाका, IPL 2026 में इन 7 गुमनाम खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन; लूटी महफिल

छोटा पैकेट बड़ा धमाका, IPL 2026 में इन 7 गुमनाम खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन; लूटी महफिल

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/01/ae62f150e2c2034a6bf03396ed23fd7b1780313810326975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/01/ae62f150e2c2034a6bf03396ed23fd7b1780313810326975_original.jpg","width":220},"value":null}

2 महीने की जद्दोजहद और 9 अन्य टीमों को पछाड़ने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता. करीब 2 महीने तक चले इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में शुरू से लेकर अंत तक कुछ ऐसे खिलाड़ियों का बोलबाला रहा, जिनका नाम शायद ज्यादा लोकप्रिय नहीं था, लेकिन आईपीएल 2026 में कई गुमनाम खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से महफिल लूटी.

मुकुल चौधरी

मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसी साल उन्होंने डेब्यू किया और विशेष रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंद में 54 रन की पारी ने उन्हें नई पहचान दिलाई. इस सीजन मुकुल ने 10 मैचों में 170 रन बनाए.

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे ने 2025 में पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. मगर 2026 सीजन के बाद उन्हें नई पहचान मिली. इस सीजन उन्होंने 175.55 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए और औसत 39.50 का रहा.

उर्विल पटेल

एक पारी कैसे आपको फेम दिला सकती है, यह उर्विल पटेल से पूछा जाना चाहिए. उन्होंने 2025 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन आईपीएल 2026 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंद में 50 रन पूरे कर आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया था.

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 2024 से आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन 2026 ऐसा पहला सीजन रहा जब अंशुल ने सभी लीग मैच खेले. आखिरी कुछ मुकाबलों में उनकी जमकर धुनाई हुई, लेकिन वो चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 21 विकेट लेकर आईपीएल जगत पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है.

रसिख डार सलाम

रसिख डार सलाम ने 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल 2026 उनके लिए ब्रेकथ्रू सीजन रहा, उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए 21 विकेट चटकाए. इस सीजन ने रसिख डार सलाम के करियर को नई उड़ान देने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में IPL बैन, फिर भी जमकर हो रही वैभव सूर्यवंशी की तारीफ; सामने आई बॉर्डर पार की कहानी

प्रिंस यादव

नए गेंदबाजों को उस मुकाम पर पहुंचने में कई साल लग जाते हैं, जब उन्हें टीम के मेन गेंदबाजों में से एक गिना जाए. प्रिंस यादव ने अपने दूसरे ही सीजन में यह मुकाम हासिल कर लिया है. 14 मैचों में 16 विकेट लेकर प्रिंस LSG के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

साकिब हुसैन

आईपीएल 2026 सीजन के पहले हाफ में SRH के कप्तान पैट कमिंस उपलब्ध नहीं थे और टीम का तेज गेंदबाजी अटैक चरमरा चुका था. इसी बीच हैदराबाद टीम ने साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे ने एकसाथ अपना डेब्यू किया. हिंगे को कुछ मौके मिले, लेकिन साकिब निरंतर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने रहे. उन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट चटकाकर अपने डेब्यू सीजन को यादगार बनाया.

यह भी पढ़ें:

पांड्या ब्रदर्स के रिश्तों में पड़ी खटास? क्रुणाल पांचवीं बार बने चैंपियन फिर भी चुप हार्दिक

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने