भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद सभी फैंस उनको कोस रहे हैं. श्रेयस अय्यर से जब वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया,जो किसी को पंसद नहीं आया.
चेस्टर ले स्ट्रीट में खेले जाने वाले टी20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने मीडिया से बातचीत की. इसी दौरान एक सीनियर भारतीय पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि वैभव सूर्यवंशी के पहले इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं. इसके जवाब में श्रेयस ने कह दिया कि उनको पता है क्या चल रहा है. च
श्रेयस अय्यर का बयान फैंस को बिल्कुल पंसद नहीं आया
भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबले से पहले वैभव के डेब्यू को लेकर श्रेयस से सवाल पूछे गए,तो उन्होंने कहा,'मैं तो नहीं देख रहा हूं कुछ भी.मुझे कुछ नहीं पता,ना मैं आपका इंस्टाग्राम फॉलो करता हूं न ही आपकी न्यूज़. साथ ही मैं सोशल मीडिया को भी फॉलो नहीं करता हूं. मुझे वैभव के डेब्यू को लेकर कुछ सुनने में नहीं आया है.' श्रेयस अय्यर का यह बयान फैंस को बिल्कुल पंसद नहीं आया और वे सभी उनको घमंडी कह रहे हैं.
अन्य खिलाड़ियों पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जताया भरोसा
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से पत्रकारो ने यह भी सवाल पूछा कि एक ऐसा लड़का जो क्रिकेट जगत में धमाल मचा सकता है वो लड़का बाहर बैंच पर बैठा हुआ है, ऐसा क्यों.
इसपर श्रेयस अय्यर ने जबाव दिया कि वो टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले खिलाड़ियों के साथ में हैं और उन्हें पूरा मौका मिलना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा,'जो भी खिलाड़ी टीम की तरफ से खेल रहे है,उन सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखा रहा है. हम सभी को खेलने का मौका देना चाहते हैं. हम सभी को ये भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनकी जगह सुरक्षित है. उन्हें कोई खतरा नहीं है. इससे सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है. जिन खिलाड़ियों ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप जीताएं हैं. उन्हें आइडिया है कि कैसे खेला जाता है. वो इस टी20 फॉर्मेट के मजबूत पिलर रहे हैं इसलिए उनपर भरोसा जताना जरूरी है'.
🚨 No one should event defend Shreyas Iyer after this answer by him on hype around Vaibhav.
— Gangadhar (@gangadhar_11) June 30, 2026
"I don't know, I haven't heard anything about Vaibhav....also I don't follow social media"
Peak jealousy on full display, just imagine their toxic behaviour with vaibhav off camera. 💔 pic.twitter.com/ImiHdFymk3
वैभव का पहला इंटरनेशनल डेब्यू इस बार भी नहीं होगा
श्रेयस अय्यर के इस बयान से ये तो साफ लग रहा है कि वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नहीं खिलाया जाएगा.उम्मीद है कि वैभव को आने वाले मुकाबलों में पहला इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका दिया जाएगा. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड टी20 सीरीज में भी बाहर बैंच पर बैठाया गया था और भारत को आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 सीरीज के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टी20 में इंग्लैंड पर भारत का दबदबा, इंग्लिश धरती पर किस टीम का रिकॉर्ड बेहतर?