विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है. खराब फिटनेस के चलते वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले विराट को पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से फैंस आगामी सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद करने लगे हैं. भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज 14-19 जुलाई तक चलेगी.
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराट कोहली ने अलीबाग संजय बांगर के साथ जमकर अभ्यास किया. बताया जा रहा है कि बांगर की मदद से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर काम किया है. वायरल वीडियो में विराट ने अपने कंधे पर किट लटकाई है और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.
आपको याद दिला दें कि BCCI ने विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है. फैंस भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 'किंग कोहली' 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरेंगे.
Virat Kohli practicing with Sanjay Bangar ahead of the England ODI series. pic.twitter.com/epaWF5mHgo
— Pijush Saha (@sahapijush7) July 2, 2026
विराट कोहली को आखिरी बार किसी वनडे मैच में इसी साल जनवरी में खेलते देखा गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने अपने ODI करियर का 54वां शतक लगाया था. उस मैच में विराट ने 124 रन बनाए थे.
पिछली दो वनडे सीरीज में विराट ने 542 रन बनाए हैं. पिछली 6 पारियों में उन्होंने तीन शतक और 2 फिफ्टी लगाई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की बात करें तो वह 14 जुलाई से शुरू होगी, दूसरा वनडे 16 जुलाई और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: