एक दिन में 16 मेडल जीतकर भारत ने रचा इतिहास, सिर्फ बॉक्सिंग में आए 7 गोल्ड

एक दिन में 16 मेडल जीतकर भारत ने रचा इतिहास, सिर्फ बॉक्सिंग में आए 7 गोल्ड

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/02/28a1f899a466a67d3a6379d17ccfafb517856366768831212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/02/28a1f899a466a67d3a6379d17ccfafb517856366768831212_original.jpg","width":220},"value":null}

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2026) में शनिवार को भारत ने 8 गोल्ड सहित कुल 16 मेडल जीते. सबसे शानदार प्रदर्शन मुक्केबाजी में देखने को मिला, जहां 7 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते. CWG के इतिहास में मुक्केबाजी में ये भारत का अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. दिन की शुरुआत ही गोल्ड से हुई थी, मुक्केबाज प्रीती पवार ने 54 किलोग्राम वर्ग में पहला गोल्ड दिलाया. इसके बाद तो पदकों की झड़ी लग गई.

शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा, ये कॉमनवेल्थ गेम्स में एक दिन में भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला दिन रहा. 7 गोल्ड मुक्केबाजों ने जीते, इसमें 5 महिला मुक्केबाजों ने जीते. गोल्ड जीतने वाले पुरुष मुक्केबाज सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल रहे. दिन का पहला गोल्ड प्रीती पवार ने और आखिरी अंकुश पंघाल ने दिलाया. इनके आलावा सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता. इस स्पर्धा में शुभमण जुयाल दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने सिल्वर मेडल जीता.

CWG 2026 में शनिवार को गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय

  • प्रीती पवार (बॉक्सिंग) - विमेंस 54 किलोग्राम वर्ग
  • जैस्मीन लैंबोरिया (बॉक्सिंग) - विमेंस 57 किलोग्राम वर्ग
  • सोमन राणा (पैरा एथलेटिक्स) - मेंस शॉट पुट F57 
  • साक्षी चौधरी (बॉक्सिंग) - विमेंस 51 किलोग्राम वर्ग
  • प्रिया घंघास (बॉक्सिंग) - विमेंस 60 किलोग्राम वर्ग
  • अरुंधति चौधरी (बॉक्सिंग) - विमेंस 70 किलोग्राम वर्ग
  • सचिन सिवाच (बॉक्सिंग) - मेंस 60 किलोग्राम वर्ग
  • अंकुश पंघाल (बॉक्सिंग) - मेंस 80 किलोग्राम वर्ग

शनिवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय

  • प्रवीण चित्रवेल (एथलेटिक्स) - मेंस ट्रिपल जंप
  • जदुमणि सिंह (बॉक्सिंग) - मेंस 55 किलोग्राम वर्ग
  • शुभम जुयाल (पैरा एथलेटिक्स) - मेंस शॉट पुट F57 
  • लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग) - विमेंस 75 किलोग्राम वर्ग
  • नरेंद्र बेरवाल (बॉक्सिंग) - मेंस 90+ किलोग्राम वर्ग

यह भी पढ़ें- गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड

शनिवार को ब्रोंज मेडल जीतने वाले भारतीय

  • सेल्वा प्रभु (एथलेटिक्स) - मेंस ट्रिपल जंप
  • उन्नति शर्मा (जूडो) - विमेंस 63 किलोग्राम वर्ग
  • गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स) - मेंस 5000m

यह भी पढ़ें- IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव


मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत

शनिवार सुबह भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर था. लगातार गोल्ड जीतकर भारत ने लंबी छलांग और चौथे स्थान पर आ गया. भारत के कुल 39 मेडल हो गए हैं, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रोंज हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने