घरेलू क्रिकेट के 4 दमदार खिलाड़ी, जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका

घरेलू क्रिकेट के 4 दमदार खिलाड़ी, जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/02/19/9dc6a4bd1602b283ccbf9be4439e915917715034897181364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/02/19/9dc6a4bd1602b283ccbf9be4439e915917715034897181364_original.jpg","width":220},"value":null}

टीम इंडिया के लिए खेले ज्यादातर दिग्गज घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेले. डोमेस्टिक क्रिकेट को ही टीम इंडिया में पहुंचने का आधार भी माना जाता है. हालांकि, पिछले कुछ समय से आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया में चुना जा रहा है. ऐसे कई क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाई है, लेकिन 4 ऐसे भी क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट के दिग्गज हैं, लेकिन टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है.

अभिमन्यु ईश्वरन- फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में खेले 114 मुकाबलों में 47 की औसत से 8,396 रन बना चुके अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय ड्रेसिंग रूम तक तो पहुंच चुके हैं, लेकिन पिछले तीन साल से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अनुभव और दमदार रिकॉर्ड होने के बावजूद अभिमन्यु ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैदान पर भारत की जर्सी पहनकर उतरने का सपना ही देखते रहे हैं. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वह 27 शतक और 36 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. अभिमन्यु का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू 2013 में हुआ था और उनकी उम्र डेब्यू का इंतजार करते-करते 30 साल हो चुकी है. 

धर्मेंद्र सिंह जडेजा- 100 फर्स्ट-क्लास मैचों में 423 विकेट. लिस्ट-ए क्रिकेट में 121 विकेट और टी20 में 65 विकेट. यह धर्मेंद्र सिंह जडेजा के बेमिसाल आंकड़े हैं, जिन्होंने साल 2013 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. हालांकि, वह पिछले 13 सालों से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने की आस लगाए बैठे हैं. 

शाहबाज अहमद- भारत के लिए 3 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके शाहबाज अहमद लंबे समय से टेस्ट टीम में मौका मिलने की राह देख रहे हैं. शाहबाज बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अहम योगदान दे सकते हैं. 43 फर्स्ट-क्लास मैचों में शाहबाज 146 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 2,493 रन बनाए हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 में भी शाहबाज अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में जुटे हुए हैं. 

शम्स मुलानी- घरेलू क्रिकेट में शम्स मुलानी को मुंबई का स्टार ऑलराउंडर माना जाता है. बल्ले और गेंद दोनों से ही वह किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. 59 फर्स्ट-क्लास मैचों में मुलानी ने 269 विकेट चटकाए हैं, जबकि बल्लेबाजी में वह 2,577 रन बना चुके हैं. मुलानी एक शतक और 22 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 7 मुकाबलों में 30 विकेट चटकाए थे. घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह सिलेक्टर्स की निगाहों में अब तक नहीं आ सके हैं.

यह भी पढ़ें- 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का इमरान खान पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने