सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में वापसी के लिए कसी कमर, बोले- 'अगर सबकुछ...'

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में वापसी के लिए कसी कमर, बोले- 'अगर सबकुछ...'

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/27/6ed07814495917a815e7ad6fc043ac7017878519930881364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/27/6ed07814495917a815e7ad6fc043ac7017878519930881364_original.jpg","width":220},"value":null}

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बीते कुछ वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ही उनके लिए आखिरी मैच बन गया. उन्हें कप्तानी से हटाया गया और और टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया. अब सूर्या ने एक बार फिर वापसी की उम्मीद जताई है. 

सूर्या के बाद श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बदलाव के बाद सूर्यकुमार की टीम में वापसी होना बहुत मुश्किल है. भले ही उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जीता, लेकिन उनका निजी प्रदर्शन बहुत खराब देखने को मिल रहा था. यही वजह रही कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया. 

वापसी के लिए सूर्या की कड़ी मेहनत जारी 

एक इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए सूर्या ने वापसी को लेकर कहा, "देखिए, मैं मेहनत तो पूरी कर रहा हूं. अगर सबकुछ अच्छा रहा, तो अच्छा ही होगा."

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने रचा इतिहास, जर्मनी को हराकर तोड़ा 52 साल पुराना रिकॉर्ड

सूर्या ने टी20 विश्व कप में कप्तान के रूप में तो अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बल्लेबाज के रूप में पूरी तरह से फ्लॉप दिखे थे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 242 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.72 का रहा था. अगर आप आंकड़ों को देखकर सोच रहे हैं कि यह सही प्रदर्शन है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अहम मैचों और बड़ी टीमों के खिलाफ सूर्या फ्लॉप रहे थे. उदाहरण के लिए- न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में वह पहली गेंद पर जीरो पर आउट हो गए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्या की टीम इंडिया वापसी हो पाती है या नहीं. 

आईपीएल में भी नहीं चला बल्ला 

पिछले यानी 2026 के आईपीएल में भी सूर्या का बल्ला खामोश नजर आया था. उन्होंने सीजन के 13 मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए 20.76 की औसत से 270 रन बनाए थे. उनके बल्ले से सिर्फ 2 ही अर्धशतक निकले थे. 

 

यह भी पढ़ें: बिहार की बेटियों का जलवा, 2026 एशियन गेम्स के लिए रग्बी टीम में मिली जगह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने