नामीबिया ने इतिहास रचते हुए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. यह नामीबिया की टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी जीत रही. टीम ने पिछले साल भी इसी तरह का कमाल किया था. मुकाबले में पहले बैटिंग करने के बाद नामीबिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन तक ही पहुंच सकी.
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ. पहले बैटिंग करने वाली नामीबिया के लिए ओपनर जान फ्राइलिंक ने 38 गेंदों में 60 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. साथी ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 41 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 (58 गेंद) रनों की साझेदारी की.
टीम को अच्छी शुरुआत मिली. इसके बाद कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, जिससे स्कोर 163 तक ही पहुंच पाया. शुरुआत देखकर तो लग रहा था कि आराम से 190 का आंकड़ा पहुंच जाएगा. इस दौरान अफ्रीका के लिए प्रेनेलन सुब्रायेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
यह भी पढे़ं: 1341 दिन से बाबर आजम को शतक का इंतजार, ENG में भी बुरी तरह 'फ्लॉप'
Hosts Namibia script a memorable win over South Africa to kickstart a landmark tri-series 👏
— ICC (@ICC) August 28, 2026
📝: https://t.co/qQEagp1jew
For more LIVE action, tune in to https://t.co/MHHfZPzf4H (in select regions) 📺 pic.twitter.com/kOb5CIIgJZ
चेज में फुस्स हुई अफ्रीका
चेज के लिए उतरी अफ्रीका पूरी तरह से फुस्स नजर आई. टीम की शुरुआत बहुत खराब रही. 19 रन पर दो विकेट गिर गए. जॉर्डन हरमन 07 रन पर और लुहान-ड्रे प्रेटोरियस 09 रन पर पवेलियन लौटे. इसके बाद टीम से उबर ही नहीं पाई. हालांकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 50 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी जरूर खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम के लिए सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकी.
ब्रेविस के अलावा डुआन जानसन ने 25 रन बनाए. कुल 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इसमें 3 बिना खाता खोले जीरो पर ही आउट हो गए. इस दौरान नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. बाकी गेरहार्ड इरास्मस, जैक ब्रासेल मैक्स हेइन्गो ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.
यह भी पढे़ं: सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन