विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन

विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/28/2578b9b47e115889b6bd24eeb775a29517879140423071364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/28/2578b9b47e115889b6bd24eeb775a29517879140423071364_original.jpg","width":220},"value":null}

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार में क्रिकेट के किंग विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी अपनी बहन भावना कोहली से राखी बंधवाई. भावना ने विराट की कलाई पर राखी बांधते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की. इस पर उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. 

भावना की शेयर की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में सिर्फ कोहली की कलाई नजर आ रही है. कोहली के हाथ पर बना टैटू भी दिख रहा है. तस्वीर को कैप्शन देते हुए भावना कोहली ढींगरा ने लिखा, "इससे फर्क नहीं पड़ता कि जिंदगी हमें कहां ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हें ढूंढ लेंगी."

कोहली ने एक दिन पहले ही बंधवाई राखी?

कोहली ने शायद एक दिन पहले ही राखी बंधवा ली थी, क्योंकि उन्हें गुरुवार (27 अगस्त) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनकी कलाई पर राखी नजर आ रही थी. हालांकि उनकी बहन ने तस्वीर रक्षाबंधन के दिन ही शेयर की है. 

यह भी पढे़ं: आर प्रज्ञानंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय

विराट कोहली कब खेलेंगे टीम इंडिया के लिए अगला मैच?

विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में खेलनी है. भारत की सरजमीं पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. दूसरा वनडे 30 सितंबर और तीसरा व आखिरी 03 अक्टूबर को खेला जाएगा. 

इस सीरीज में कोहली के खेलने की पूरी उम्मीद है. अभी सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है. कोहली ने भारत के लिए पिछली वनडे सीरीज जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने क्रमश: 05, 65 और 74 रनों की पारियां खेली थीं. फिलहाल तो कोहली फिट हैं. ऐसे में अगली सीरीज में उनका खेलना तय है. 

 

यह भी पढ़ें: ओपनर 'जीरो', नंबर 9 और 10 के बल्लेबाज 'हीरो'; श्रीलंका सीरीज में हुआ कमाल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने