भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने गुरुवार रात अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराया. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि ये जीत उनकी असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, संयम और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रमाण है.
आर प्रग्नानंद का फाइनल अमेरिका के फैबियानो कारुआना के साथ था. शुरुआत में प्रग्नानंद पिछड़ गए थे/ अंतिम दिन खेल जब शुरू हुआ, प्रग्नानंद 6 अंक पीछे थे. फिर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. पुरस्कार राशि के रूप में उन्होंने 200,000 अमेरिकी डॉलर जीते. भारतीय मुद्रा में देखें तो ये करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये हैं.
ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानंद
आर. प्रज्ञानंद ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनकी इस जीत पर उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "प्रतिष्ठित 'ग्रैंड चेस टूर' का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने पर ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को हार्दिक बधाई. यह ऐतिहासिक जीत प्रज्ञानंद की असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, संयम और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रमाण है. उनकी यह शानदार उपलब्धि एक बार फिर विश्व मंच पर भारतीय शतरंज के बढ़ते कद को दर्शाती है. वे और भी ऊंचाइयां हासिल करते रहें और देश का नाम और रोशन करें."
Heartiest congratulations to Grandmaster R. Praggnanandhaa on becoming the first Indian player to win the prestigious Grand Chess Tour title.
— Vice-President of India (@VPIndia) August 28, 2026
This historic triumph is a testament to Praggnanandhaa’s exceptional talent, determination, composure and relentless pursuit of… pic.twitter.com/4q7Tj4M6aN
यह भी पढ़ें- अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा
प्रज्ञानंदा ने जीते दोनों रैपिड राउंड
प्रज्ञानंदा ने जीत के बाद कहा, "आप फैबी कारुआना से एक गेम जीत सकते हैं, लेकिन रैपिड राउंड में दो गेम जीतना महत्वपूर्ण था. ऐसा हर दिन नहीं हो सकता." बता दें कि अंतिम दिन की शुरुआत में प्रज्ञानंदा 6 अंक पीछे थे. इसके बाद उन्होंने वापसी की और दोनों रैपिड गेम जीत लिए. प्रति रैपिड गेम के 4 अंक मिलते हैं, इस तरह इसके बाद उन्होंने 2 अंकों की बढ़त बना ली थी.
इसके बाद ब्लिट्ज में प्रज्ञानंदा और कारुआना ने एक-एक मैच जीता, जबकि अन्य 2 मैच ड्रा रहे. इस तरह ये राउंड बराबरी का रहा और रैपिड राउंड में मिली 2 अंकों की बढ़त निर्णायक साबित हुई.
यह भी पढ़ें- रोहित से लेकर अगरकर, 5 ऐसे क्रिकेटर्स जिन्होंने क्रिकेटर की बहन से की शादी