दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज डीन एल्गर ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. इसके साथ यह भी बताया कि वह अपना आखिरी मैच कब खेलेंगे. एल्गर इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए खेल रहे हैं. बुधवार (26 अगस्त) को एसेक्स ने एल्गर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने संन्यास को लेकर बात की.
अफ्रीकी दिग्गज ने बताया कि 2026 काउंटी चैंपियनशिप के बाद वह पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. हालांकि आखिरी मैच की कोई तारीख नहीं बताई गई. वीडियो में एल्गर ने कहा, "मैं प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. मैं सभी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं. यहां देखें वीडियो...
A message from Dean Elgar to the cricketing world. 🗣️
— Essex Cricket (@EssexCricket) August 26, 2026
🦅 #FlyLikeAnEagle pic.twitter.com/ufmKREe9Fn
2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास
बता दें कि जनवरी 2024 में डीन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. उन्होंने करियर का आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ केप टाउन में खेला था. इसके बाद उन्होंने पेशेवर क्रिकेट खेलना जारी रखा था. अब एल्गर ने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है.
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में आए फ्री हिट, टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों है जरूरी
12 साल का अंतर्राष्ट्रीय करियर
एल्गर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 12 साल का रहा. उन्होंने 2012 में डेब्यू किया था. इस दौरान टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट और 8 वनडे खेले. टेस्ट की 152 पारियों में एल्गर ने 37.92 की औसत से 5347 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे. बाकी वनडे की 7 पारियों में उनके बल्ले से 104 रन निकले, जिसमें हाई स्कोर 42 रनों का रहा.
बहुत लंबा रहा पेशेवर करियर
नजर डालें एल्गर के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर पर, तो वह काफी वक्त से क्रिकेट खेल रहे हैं. एल्गर ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते नजर आए थे. उन्होंने अपने करियर में कुल 279 फर्स्ट क्लास, 178 लिस्ट-ए और 104 टी20 मुकाबले खेले. फर्स्ट क्लास की 486 पारियों में उन्होंने 18981 रन बनाए, जिसमें 55 शतक और 77 अर्धशतक शामिल हैं. लिस्ट-ए में उनके बल्ले से 6264 रन निकले, जिसमें 10 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं. बाकी टी20 की 99 पारियों में उन्होंने 32.02 की औसत और 115.08 के स्ट्राइक रेट से 2594 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: लगातार 22 रिव्यू फेल! इस भारतीय गेंदबाज की फूटी किस्मत; शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज