कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नौवें दिन भारत के लिए पदकों की बारिश होने वाली है. भारत को एक ही दिन में 10 गोल्ड मेडल मिल सकते हैं. दरअसल आज 10 भारतीय बॉक्सर फाइनल मैच खेल रहे होंगे और उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो चुका है. लवलीना बोरगोहेन और जादूमनी सिंह पर सबकी नजरें टिकी होंगी, क्योंकि वे दोनों ही शुरुआत से जबरदस्त लय में दिखे हैं.
यह कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का बॉक्सिंग में सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा है. पुरुष और महिला स्पर्धाओं में भारत के कुल 14 बॉक्सरों ने भाग लिया था, जिनमें से 10 फाइनल तक का सफर तय कर पाए हैं. ये सभी शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए दावेदारी पेश कर रहे होंगे.
10 बॉक्सरों के पास गोल्ड जीतने का मौका- लवलीना बोरगोहेन, साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, जैसमीन लम्बोडिया, प्रिया घनघस, अरुंधती चौधरी, जादूमनी सिंह, सचिन सिवाच, अंकुच फंगल, नरेंद्र बेरवाल
एथलेटिक्स में भी आएंगे मेडल
एथलेटिक्स में आज गुलवीर सिंह 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में भाग लेंगे. इन्हीं खेलों में गुलवीर ने 10000 मीटर दौड़ का सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. मेंस पोल वॉल्ट और भारत की 4 x 400 मिक्स्ड रिले टीम भी मेडल सुनिश्चित करना चाहेगी.
जूडो में फिर से रचा जाएगा इतिहास
शुक्रवार को अस्मिता डे और हर्ष सिंह नए जूडो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था. उनसे पहले कभी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के किसी भी एथलीट नए गोल्ड मेडल नहीं जीता था. आज उन्नति शर्मा, करनजीत सिंह मान, हर्ष टोकस और इनुंगनबी ताखेलंबम मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे.
1 अगस्त का भारत का शेड्यूल:
2:35 PM - मेंस शॉटपुट एफ57 फाइनल
2:40 PM - मेंस ट्रिपल जम्प फाइनल
2:50 PM - मेंस 1500 मीटर टी54 फाइनल
3:00 PM - महिला 10000 मीटर वॉक
3:30 PM - महिला 54 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (प्रीति)
3:45 PM - महिला 57 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (जैसमीन)
4:45 PM - पुरुष 55 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (जादूमनी सिंह)
9:00 PM - महिला 51 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (साक्षी)
9:15 PM - महिला 60 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (प्रिया)
9:45 PM - महिला 70 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (अरुंधति चौधरी)
10:15 PM - महिला 75 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (लवलीना बोरगोहेन)
10:45 PM - पुरुष 60 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (सचिन)
11:15 PM - पुरुष 80 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (अंकुश फंगल)
11:45 PM - पुरुष 90+ किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल (नरेंद्र)
11:35 PM - मेंस पोल वॉल्ट फाइनल
12:15 AM - मेंस 5000 मीटर दौड़ फाइनल
1:50 AM - मिक्स्ड 4 x 400 मिक्स्ड रिले
अन्य इवेंट
भारतीय एथलीट जूडो में साढ़े 3 बजे से एक्शन में दिखेंगे. उन्नति शर्मा महिलाओं की 63 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में भाग लेंगी. करनजीत सिंह मान (मेंस 90 किलोग्राम), हर्ष टोकस (मेंस 81 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल), इनुंगनबी ताखेलंबम (महिला 70 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल)
साइकलिंग में डेविड बैकहम, रोनाल्डो सिंह और रोजित सिंह का मेंस स्प्रिन्ट क्वालीफाइंग राउंड दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. पुरुषों की 10 किलोमीटर स्क्रैच रेस 4 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी. लॉन बॉल्स में भारत की मेंस टीम दोपहर 3:50 बजे एक्शन में दिखेगी, जबकि महिलाएं रात 10:20 बजे अपना मैच खेलेंगी.