Explained: 2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगा भारत, जानें क्यों और कैसे

Explained: 2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगा भारत, जानें क्यों और कैसे

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/06/5b0f332f6d0e779e514ef443cd0b20d31786026202335736_original.png"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/06/5b0f332f6d0e779e514ef443cd0b20d31786026202335736_original.png","width":220},"value":null}

2026 एशियन गेम्स के शेड्यूल का एलान हो चुका है. इस बार भी इस मेगा इवेंट में क्रिकेट को शामिल किया गया है. जापान में 19 सितंबर से 2026 एशियन गेम्स का आगाज होगा. टूर्नामेंट में क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का भी एलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम 2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगी. फैंस ने इसे काफी हैरान किया है. यहां जानिए आखिर क्यों और कैसे भारतीय टीम एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलने उतरेगी. 

2026 एशियन गेम्स में महिलाओं के क्रिकेट मैच 17 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जबकि पुरुष टीमों के मैच 24 सितंबर से खेले जाएंगे. भारतीय टीम 2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल राउंड में उतरेगी. दरअसल, एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से 4 टीमों को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के कारण डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल का टिकट दिया गया है. 

बता दें कि सिर्फ भारतीय टीम ही सीधा क्वार्टर फाइनल खेलने नहीं उतरेगी. भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका भी टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगे. वहीं, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज में भी खेलेंगी. 

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को ग्रुप ए के उपविजेता के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम 1 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. सेमीफाइनल जीतने पर भारतीय टीम 3 अक्टूबर को फाइनल मैच खेलेगी. इसी तारीख को तीसरे स्थान के लिए ब्रॉन्ज मेडल मैच भी होगा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को जापान के खिलाफ करेगी, जबकि 20 सितंबर को टीम अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी. 22 सितंबर को ब्रॉन्ज और फाइनल मुकाबला खेला जाना है. 

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

24 सितंबर - जापान बनाम अफगानिस्तान
24 सितंबर - मलेशिया बनाम हांग कांग
25 सितंबर - नेपाल बनाम अफगानिस्तान
25 सितंबर - ओमान बनाम हांग कांग
26 सितंबर - नेपाल बनाम जापान
26 सितंबर - ओमान बनाम मलेशिया
28 सितंबर - पहला क्वार्टरफाइनल - ग्रुप ए की उपविजेता टीम बनाम भारत
28 सितंबर - दूसरा क्वार्टरफाइनल - ग्रुप बी की उपविजेता टीम बनाम पाकिस्तान
29 सितंबर - तीसरा क्वार्टरफाइनल - ग्रुप बी की विजेता टीम बनाम बांग्लादेश
29 सितंबर - चौथा क्वार्टरफाइनल - ग्रुप ए की विजेता टीम बनाम श्रीलंका
1 अक्टूबर - पहला सेमीफाइनल
1 अक्टूबर - दूसरा सेमीफाइनल
3 अक्टूबर - ब्रॉन्ज मेडल मैच
3 अक्टूबर - गोल्ड मेडल मैच.

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

17 सितंबर - जापान बनाम भारत - पहला क्वार्टरफाइनल
17 सितंबर - चीन बनाम बांग्लादेश - दूसरा क्वार्टरफाइनल
18 सितंबर - श्रीलंका बनाम मलेशिया - तीसरा क्वार्टरफाइनल
18 सितंबर - थाईलैंड बनाम पाकिस्तान - चौथा क्वार्टरफाइनल
20 सितंबर - पहला सेमीफाइनल
20 सितंबर - दूसरा सेमीफाइनल
22 सितंबर - ब्रॉन्ज मेडल मैच
22 सितंबर - गोल्ड मेडल मैच

यह भी पढ़ें- 

सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने