हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं होगी वापसी!

हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं होगी वापसी!

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/01/a8f682a00e92ae0fa6a861093d78c8b71788241723391975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/01/a8f682a00e92ae0fa6a861093d78c8b71788241723391975_original.jpg","width":220},"value":null}

हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को फिर से झटका लगा है. उम्मीद की जा रही थी कि वह 13 सितंबर से शुरू हो रही अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करेंगे, लेकिन वो फिर से चोटिल हो गए हैं. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पैर में हल्की चोट आई है, जिससे उन्हें वापसी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. हार्दिक इसी साल मार्च के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे!

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हार्दिक पांड्या  पूरी तरह फिट होने की राह पर थे, लेकिन नई चोट के कारण वो शायद आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड पर मुहर लगाने के लिए चयनकर्ता इसी सप्ताह बैठक करने वाले हैं. भारत और अफगानिस्तान की टी20 सीरीज 13 सितंबर से 17 सितंबर तक खेली जाएगी.

रिपोर्ट अनुसार एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक पांड्या बिना किसी परेशानी के अभ्यास कर पा रहे थे, लेकिन पैर में हल्की चोट के कारण उन्हें गेंदबाजी ना करने की सलाह मिली है. वह जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज काफी करीब है, उस समय तक शायद हार्दिक पूरी फिटनेस प्राप्त नहीं कर पाएंगे. बल्लेबाजी और मूवमेंट में उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उन्हें 100 प्रतिशत फिट घोषित करने से पहले खुद भी पूरी तरह आश्वस्त होना चाहता है.

यह भी पढ़ें: मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर, अचानक 5 खिलाड़ियों का पत्ता साफ

3 महीनों से नहीं खेला कोइ मैच

हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी मैच 24 मई को IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था. वहीं पिछले 5 महीनों से वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप पास आ रहा है, लेकिन यह भी चिंता का विषय है कि यह ऑलराउंडर खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के बाद कोई ODI मैच नहीं खेला है.

यह भी पढ़ें: 'उस दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया...', बाबर आजम पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर चोट से जल्दी रिकवर कर रहे हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह की चोट अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. बहुत जल्द अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा होने वाली है. देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, 7 खिलाड़ी और 2 कोच नपे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने