रोहित, सहवाग, ईशान से लेकर सब पीछे, विराट कोहली ने 5 बार बनाया सबसे तेज शतक

रोहित, सहवाग, ईशान से लेकर सब पीछे, विराट कोहली ने 5 बार बनाया सबसे तेज शतक

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/16/84aa369d24eaea0325de698ffa47cfac17842157768411364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/16/84aa369d24eaea0325de698ffa47cfac17842157768411364_original.jpg","width":220},"value":null}

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का नाम एक बार फिर एक खास आंकड़े के साथ चर्चा में है. अपनी बल्लेबाजी से लंबे समय से रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली ने एक ऐसे मामले में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, जहां भारत के कई बड़े बल्लेबाज उनके पीछे हैं. इस सूची में रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन जैसे नाम शामिल हैं.

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, विराट कोहली ने वनडे में 5 बार 150 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक लगाया है. भारतीय बल्लेबाजों में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है. उनके बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन का नंबर आता है, जिन्होंने 2-2 बार ऐसा किया है.

कई बड़े नाम भी शामिल

इस में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, यूसुफ पठान, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और केदार जाधव ने एक-एक बार 150 स्ट्राइक रेट से वनडे शतक लगाया है.

तेजी से रन बनाने का अंदाज

वनडे में शतक तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, लेकिन 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ शतक लगाना बल्लेबाज की तेज बल्लेबाजी को दिखाता है. कोहली ने अपने करियर में कई मौकों पर पारी को तेजी से आगे बढ़ाते हुए बड़े स्कोर बनाए हैं. यही वजह है कि इस खास आंकड़े में उनका नाम सबसे ऊपर है.

कोहली के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 88 गेंदों पर बिना आउट हुए 139 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही वह वनडे में 55 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और 15 हजार रन का आंकड़ा भी पार किया.

कोहली की इस पारी ने एक बार फिर दिखाया कि वो जरूरत के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार बढ़ाने में कितने माहिर हैं. 150 स्ट्राइक रेट से लगाए गए उनके 5 शतक इसी आक्रामक अंदाज की बड़ी मिसाल हैं.

 

यह भी पढ़ें: RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने