क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?

क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/29/7990a1d3a125390373ae19407936b75c1790664931297975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/29/7990a1d3a125390373ae19407936b75c1790664931297975_original.jpg","width":220},"value":null}

भारत के लिए 2026 एशियन गेम्स का सफर मेडलों से भरा रहा है. अब तक सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की भरमार रही है, लेकिन गोल्ड मेडल के मामले में भारत पिछड़ रहा है. अब तक एशियन गेम्स में भारत ने 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और वह पदक तालिका में 11वें स्थान पर है.

पिछली बार यानी 2022 के एशियाई खेलों में भारत ने 28 गोल्ड सहित 106 मेडल जीते थे. भारतीय खेमा उस आंकड़े से फिलहाल बहुत दूर नजर आ रहा है. यहां जान लीजिए अब तक देश को किस खेल में सबसे ज्यादा मेडल मिले हैं और गोल्ड किस खेल में सबसे ज्यादा आए हैं?

शूटिंग-एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा गोल्ड?

अब तक भारत ने सिर्फ क्रिकेट, कबड्डी और शूटिंग में ही गोल्ड मेडल जीता है. क्रिकेट में महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता था. भारत की महिला कबड्डी टीम ने सांसे रोक देने वाले मैच में ईरान को 37-34 से हराया, जबकि मेंस टीम ने भी फाइनल में ईरान को 40-34 के अंतर से हरकार गोल्ड मेडल जीता था.

इसके अलावा शूटिंग में कमलजीत-सुरुची सिंह ने मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया. शूटिंग में नीरू ढांढा ने भारत को दूसरा गोल्ड जिताया है, जिन्होंने महिला एकल ट्रैप शूटिंग इवेंट में पहला स्थान हासिल किया.

  • 2 गोल्ड -  शूटिंग 
  • 2 गोल्ड - कबड्डी
  • 1 गोल्ड - क्रिकेट

एथलेटिक्स का दबदबा

कुल पदकों की बात करें तो भारत ने अब तक शूटिंग में सबसे ज्यादा 19 मेडल जीते हैं, जबकि शूटिंग में 14 पदक आए हैं. भारत के कुल मेडल 47 हैं, जिनमें से 33 तो सिर्फ शूटिंग और एथलेटिक्स ने दिए हैं. स्क्वाश में 3 और कबड्डी में 2 मेडल आए हैं. क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, वुशू, बैडमिंटन, कुराश, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, रोइंग, सॉफ्ट टेनिस और टेबल टेनिस में एक-एक मेडल आया है.

  • 19 मेडल - एथलेटिक्स
  • 14 मेडल - शूटिंग
  • 3 मेडल - स्क्वाश
  • 2 मेडल - कबड्डी
  • 1 मेडल - क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, वुशू, बैडमिंटन, कुराश, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, रोइंग, सॉफ्ट टेनिस और टेबल टेनिस

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने