शतक के बाद तिलक वर्मा का अर्धशतक, फाइनल में पहुंची टीम; अब वैभव सूर्यवंशी से मुकाबला

शतक के बाद तिलक वर्मा का अर्धशतक, फाइनल में पहुंची टीम; अब वैभव सूर्यवंशी से मुकाबला

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/02/12564c0af84ca117e7f708eab808913a17883470655521212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/02/12564c0af84ca117e7f708eab808913a17883470655521212_original.jpg","width":220},"value":null}

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. पहली पारी में 195 पर ऑलआउट होने वाली नॉर्थ जोन दूसरी पारी में 297 पर सिमट गई थी. पहली पारी में 117 रनों की बढ़त हासिल करने वाली साउथ जोन के सामने 181 का लक्ष्य था, जिसे टीम ने चौथे दिन हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. पहली पारी में शतक जड़ने वाले तिलक ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा.

साउथ जोन को 181 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसका पीछा करते हुए रिकी भुई और नारायण जगदीसन की ओपनिंग जोड़ी ने 64 रनों की साझेदारी की. भुई 42 रन बनाकर गुरनूर बरार की गेंद पर आउट हुए. तीसरे नंबर पर आए शाइक रशीद अगले ही ओवर में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद आए तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली, उन्होंने 8 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. नारायण ने 43 रन बनाए. स्मरण रविचंद्रन ने नाबाद 32 रन बनाए.

तिलक वर्मा को मिला POTM अवार्ड

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 51 रन बनाने वाले तिलक ने पहली पारी में शतक जड़ा था. उन्होंने 9 चौकों की मदद से 116 रनों की पारी खेली थी. पहली पारी में श्रेयस गोपाल ने भी 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जिसकी मदद से साउथ जोन ने पहली पारी में 312 का स्कोर बनाया था.

यह भी पढ़ें- सीनियर टीम से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी इंडिया-ए, सीरीज का एलान

फाइनल में किससे भिड़ंत?

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन का मुकाबला ईस्ट जोन से होगा. ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया था, जिसमें 7 विकेट लेने वाले मुकेश कुमार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी हैं, जो बतौर उपकप्तान टीम में चुने गए थे. वैभव ने सेमीफाइनल की पहली पारी में 92 रनों की शानदार पारी खेली थी, वह अपने शतक से चूक गए थे. दूसरी पारी में उन्होंने 40 रन बनाए थे.

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जाने के बीच रविवार, 6 सितंबर से शुरू होगा. खिताबी भिड़ंत चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगी.

यह भी पढ़ें- 'दुनिया हम पर हंस रही है', आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने