क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल

क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/28/1dae78b3ca4a3680da284e495dc4c0e217905739776261212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/28/1dae78b3ca4a3680da284e495dc4c0e217905739776261212_original.jpg","width":220},"value":null}

एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट में भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है, हालांकि श्रेयस अय्यर एंड टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच जीता नहीं बल्कि ये नियमों के आधार पर हुआ. सोमवार को टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल अफगानिस्तान के साथ था, टॉस 9:30 बजे होना था लेकिन करीबी इसी समय मैच रद्द होने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई. दरअसल यहां तेज बारिश हो रही थी, मैदान पहले से ही गीला था. इससे पहले पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भी नियमों के आधार पर ही सेमीफाइनल का टिकट मिला, क्योंकि हांगकांग के खिलाफ उनका क्वार्टर फाइनल भी बारिश में धुल गया. बता दें कि नियमों के अनुसार मैच रद्द होने के बाद आईसीसी रैंकिंग में बेहतर टीम को विजेता घोषित किया जाता है, जिस वजह से भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल टिकट मिल गया.

क्या सेमीफाइनल में होगा भारत बनाम पाकिस्तान?

नहीं, एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में आमने सामने नहीं होगी. दोनों अलग-अलग सेमीफाइनल में पहुंची है, ऐसे में संभावना है कि गोल्ड के लिए दोनों की टक्कर हो सकती है. पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश या मलेशिया के साथ होगा, इसकी पुष्टि मंगलवार को हो जाएगी. 29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और मलेशिया की टक्कर है, जिसकी विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया?

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका या नेपाल से होगा, जिसका फैसला मंगलवार को हो जाएगा. मंगलवार को श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल है, जिसकी विजेता टीम भारत के साथ सेमीफाइनल में खेलेगी. अगर ये क्वार्टर फाइनल रद्द होता है तो भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल होगा.

भारत का सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम (Nisshin) में है. मुकाबला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, टॉस 9:30 बजे होगा. अगर ये मैच भी बारिश के कारण रद्द हुआ तो भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा और मेडल पक्का हो जाएगा.

1 अक्टूबर को ही पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच भी होगा, जिसमें उनका सामना बांग्लादेश बनाम मलेशिया की विजेता टीम से होगा. फाइनल के लिए होने वाली ये टक्कर भारतीय समयनुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगी.

दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमें ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए 3 अक्टूबर को खेलेगी, ये मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 5:30 बजे से होगा. गोल्ड के लिए फाइनल मैच 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने