जापान के आइची-नोगया में हो रहे 2026 एशियाई खेलों में भारत ने 11वें दिन (29 सितंबर) 2 गोल्ड मेडल जीते. दूसरा स्वर्ण एथलेटिक्स में आया. महिला 4*400 मीटर रिले टीम ने 3:29.69 मिनट में दौड़ पूरी करके पहला पायदान हासिल किया. इस टीम में किरण पाहल, पूवम्मा एमआर, प्राची और विथ्या रामराज शामिल रहीं. इसके बाद जापान में भारत की बेटियों के सम्मान में राष्ट्रगान बजाया गया. इस GOOSEBUMPS वाले मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इसके साथ लोग इसे रीशेयर भी कर रहे हैं. भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर भावनाएं नजर आ रही हैं. इस दौरान बारिश हो रही है, जिसमें मोमेंट और मजेदार हो गया.
Tears of Joy - Emotional Indian Women's 4x100m Relay Team Sings the National Anthem After Historic Gold in Japan.🥇🇮🇳 pic.twitter.com/Jsy2o2b9Jh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 29, 2026
एक यूजर ने वीडियो को रीशेयर करते हुए लिखा, "खुशी के आंसू- जापान में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद भावुक भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम ने राष्ट्रगान गाया." यह वाकई भारतीयों के लिए गर्व का पल है. धीरे-धीरे भारत गोल्ड मेडल की संख्या में इजाफा हो रहा है.
एथलेटिक्स में पहला गोल्ड
यह मौजूदा एशियाई खेलों में भारत के लिए एथलेटिक्स पहला गोल्ड रहा. इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कबड्डी और शूटिंग में स्वर्ण पदक जीते थे. इसके अलावा एथलेटिक्स में 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज आ चुके हैं. यहां भारत के अब तक कुल 24 मेडल हो चुके हैं, जो बाकी सभी इवेंट से ज्यादा हैं.
भारत के पदकों की संख्या 50 के पार पहुंची
11 दिन के बाद भारत के खाते में कुल 52 मेडल आ चुके हैं. इसी दिन मेडल टैली में भारत ने 50 का आंकड़ा पार किया. पदकों की कुल संख्या 52 हो गई है. इसमें 6 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज शामिल हैं. इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में 10वें पायदान पर मौजूद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत कुल कितने मेडल के साथ एशियाई खेलों का समापन करता है.
यह भी पढ़ें: 11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'